UP Bijnor News: Bijnor Haj Committee did excellent service, left no stone unturned in guiding the pilgrims
UP Bijnor News: इस साल हज 2025 के मुबारक मौके पर जिला बिजनौर की हज कमेटी ने हाजियों की रहनुमाई और खिदमत में एक बेहतरीन मिसाल पेश की। जिले के सीनियर हज ट्रेनर डॉ.जमील अहमद खान साहब की सरपरस्ती में एक मजबूत और जुझारू टीम ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
पढ़ें : संभल मस्जिद सर्वे पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज
टीम में शामिल मोहम्मद आसिफ चाँद, फहद अली खान,अय्यूब अहमद और एडवोकेट आक़िब यूनुस ने पूरी लगन,समर्पण और तज़ुर्बे के साथ हाजियों की खिदमत अंजाम दी।
इन तमाम ट्रेनर्स ने हाजियों को ट्रेनिंग से लेकर एयरपोर्ट रवाना होने तक हर मरहले पर साथ दिया। एयरपोर्ट पर भी यह टीम पूरी तरह मुस्तैद रही,ताकि हाजियों को किसी भी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बिजनौर हज कमेटी की इस बेहतरीन खिदमत को न सिर्फ हाजियों ने सराहा, बल्कि उनके रिश्तेदारों और समाज के जिम्मेदार अफराद ने भी इनकी कोशिशों को खूब दाद दी। यह खिदमत अल्लाह की राह में एक इबादत से कम नहीं और बिजनौर हज कमेटी हर साल इसे और बेहतर बनाने का हौसला रखती है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

