UP Bijnor News: Drive vehicles by following traffic rules - DM
UP Bijnor News: यातायात माह का डीएम अंकित अग्रवाल एसपी अभिषेक झा ने किया शुभारंभ। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने के लिए निकाली गई यातायात रैली। रैली में अलग-अलग स्कूल के छात्र छात्राओं ने यातायात नियमों के पालन करने की दी जानकारी।डीएम अंकित अग्रवाल,एसपी अभिषेक झा ने यातायात रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई यातायात रैली। एक माह तक चलेगा यातायात पुलिस का अभियान।
बिजनौरःथाना कोतवाली शहर के पुलिस लाइन पर यातायात कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के माध्यम से डीएम अंकित अग्रवाल,एसपी अभिषेक झा द्वारा बताया गया सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं।दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर चले।वही कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चले। वाहन चालाते समय मादक पदार्थों का सेवन नही करे। सभी वाहन चालकों को यातायात माह रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ होगी कार्यवाही।
यातायात रैली को निकालते समय वाहन चालकों को यातायात नियम छपे पम्पलेट भी बांटे गये।ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात बाइक रैली भी निकाली गई,सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी हेलमेट लगाकर बाइक चलाकर वाहन चालकों को जागरुक करते नजर आए।एक नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगा यातायात माह,शराब के नशे में वहान नही चलाए,18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वहान नही चलाएं।अपने वाहन को सही स्थान पर पार्क करें,दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाए कर चले,कर चलाते समय सीट बेल्ट लगाकर चले। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित चले।

