UP Bijnor News: FIR registered against consumers who use electricity illegally for not paying electricity bills
UP Bijnor News: बिजली विभाग द्वारा बकाया बिजली का बिल जमा करने पर सर्ज चार्ज पर भारी छूट के साथ एक मुश्त समाधान योजना चला कर बकाया बिजली बिल उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने का एक सुनहरा मौका दिया गया था।इसके बावजूद बिजली का बकाया बिल जमाना न करने वाले और अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करते पकड़े गए बिजली उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
पढ़ें : मनुष्य के 12 साल, देवताओं के 12 दिन… पौराणिक कथाओं से जुड़ा है महाकुंभ का रहस्य
एक मुश्त समाधान योजना के पहले चरण के समाप्त होने के बाद विद्युत बिल जमा न करने वाले बड़े बकायेदारों पर विभाग ने कठोर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। विद्युत बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध संयोजन विच्छेदन,धारा 138 में प्राथमिकी,एवं धारा 5 के अंतर्गत आरसी काटने जैसी कार्रवाई विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।
दिनांक 3.जनवरी.2025 को उपकेंद्र फ़िना,रेहटा बिल्लौच,के अंतर्गत ग्राम फिना एवं रेहटा में उपखंड अधिकारी अरुणकुमार, अवर अभियंता शाका मेहर,अवर अभियंता राम मनोज पांडेय,द्वारा प्रथम चरण में भुगतान न करने वाले बकायेदार के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें,मोहित,मुन्ने,रुखसाना,साजिद, मुख्तियार बिना बिजली का बिल जमा किए विद्युत प्रयोग करते पाए गए। इन सभी के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2005 की धारा 138,B के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
इसी प्रकार उपकेंद्र नूरपुर के अंतर्गत ग्राम लिंडरपुर में उपखंड अधिकारी नवरत्न कुमार एवं अवर अभियंता अमोल शर्मा द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें विश्वास, रणवीर ममता, कोमल,राहुल सिंह, अरविंद, सतीश, खलील बिना बिजली का बिल जमा किए विद्युत प्रयोग करते पाए गए। इन सभी के विरुद्ध धारा 138 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी प्रकार उपकेंद्र हल्दौर,उलेहेड़ा,पैजनिया के अंतर्गत ग्राम सबदलपुर रेहड़ा,रुस्तमपुर, मोहल्ला खेड़ा,भूड़,नहटौर रोड पर उपखंड अधिकारी अभय कुमार अवर अभियंता मनोज कुमार, बृजलाल वर्मा,गौतम कुमार द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया .जिसमें, हुस्नों, संविदा,शाहबाज, कलाम,श्री राम,आदित्य कुमार,शमीम,इकराम,इरफान, अकरम बिना बिजली का बिल जमा किए विद्युत प्रयोग करते पाए गए।
दिनांक 1 जनवरी से 15 जनवरी तक एक मुश्त समाधान योजना का द्वितीय चरण चल रहा है,एवं 15 जनवरी से 31 जनवरी तक योजना का तृतीय चरण है।विद्युत बिल जमाना न करने वाले बकायदारो पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप ने कहा है, बकाया बिजली बिल भुगतान जमा ना करने,और अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करने पर ताबड़तोड़ कार्यवाई कराई जा रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
उन्होने बकाया बिजली बिल भुगतान जमा ना करने वाले उपभोगताओं से अपील करते हुए कहा,कि जल्द से जल्द बिजली का बकाया बिल भुगतान जमा कराये।अभी एक मुश्त समाधान योजना जारी है,दूसरा चरण 1 जनवरी से 15 जनवरी तक और तीसरा चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक लागू है।
इस योजना के अंतर्गत बकाया बिजली बिल भुगतान जमा करने पर सर चार्ज में भारी छूट मिलेगी।जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराये,और पहले आये अधिक लाभ पाये।अधीक्षण अभियंता उदय प्रताप द्वारा स्वयं शहरी और ग्रामीणों के बीच पहुंच कर बिजली बकाया बिल जमा कराने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं।उनको (ओटीएस) योजना की जानकारियां देकर जागरूक किया जा रहा है।

