UP Bijnor News: In Bijnor Primary School, a student was being asked to clean the roof, a student fell and got injured
UP Bijnor News: नगर के प्राथमिक विद्यालय चाहशीरी प्रथम में अध्यापकों की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।
इस विद्यालय में कक्षा 5 के छात्र को छत पर साफ सफाई करने के लिए भेजा था। छात्र छत से नीचे गिरा जिसको सर में हाथ,मुह पर गंभीर चोटे आई है। परिजनों ने छात्र को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
वही इस मामले को लेकर छात्र के परिजन प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और उन्होंने अध्यापकों की लापरवाही को लेकर काफी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।परिजनों का आरोप है,स्कूल में बच्चों से साफ सफाई कराई जाती है।वही इस मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
सवाल उठता है,आखिर सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चो को शिक्षा दिलाने के लिए करोड़ों रुपया खर्च करती है। लेकिन सरकारी स्कूलों में अध्यापक पूरी तरह लापरवाह बने बैठे हैं।छात्र के परिजनों का कहना है उन्होंने अपने बच्चे को स्कूल में पढ़ाई लिखाई करने के लिए भेजा है। जबकि स्कूल में बच्चों से छत की साफ सफाई कराई जा रही थी। इसी कारण बच्चा छत से नीचे गिरा और उसको गंभीर चोटे लगी है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
परिजनों का कहना है कि बच्चों को गंभीर चोट लगने के बाद भी स्कूल के टीचर्स लापरवाह बने बैठे हैं। वही इस गंभीर मामले को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने जांच की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार द्वारा शिक्षा विभाग का चार्ज संभालने के बाद से ही स्थिति बिगड़ती जारही है।आरटीई में एडमिशन को लेकर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

