UP Bijnor News: Prathama UP Gramin Bank distributed blankets at Adarsh Mahatma Gandhi Leprosy Ashram
UP Bijnor News: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में तमाम संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए लिहाफ कम्बल वितरित करने का कार्य कर रही हैं। वहीं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा सर्दी से बचाव के लिए,आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में पहुंचे।और वहां पर जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये।
बैंक के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा इस सराहनीय कार्य को किया गया है। आज दिनांक 27 नवम्बर 2024 को प्रथमा यू-पी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बिजनौर द्वारा आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम में कंबल वितरित किये गए। रात-दिन की बढ़ती सर्दी को ध्यान में रखते हुए प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा बैंक की ओर से कंबल वितरित किये गए।
शीत ऋतु के आगमन के साथ साथ बढ़ती ठंड को देखते हुए और उससे लोगो के बचाव हेतु आदर्श महात्मा गांधी कुष्ठ आश्रम,निकट रेलवे स्टेशन,बिजनौर जाकर वहां रह रहे,लगभग बीस परिवारों को श्री राजेन्द्र सिंह द्वारा कंबल वितरित किए गए।श्री राजेन्द्र सिंह ने वहां रह रहे,परिवारों को ठंड से बचाव हेतु जानकारी देने के साथ साथ,बच्चो व बुज़ुर्ग लोगों का ध्यान रखने हेतु सभी को प्रेरित किया। वहां रह रहे लोग कंबल पा कर बहुत प्रसन्न हुए। कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय से राजीव कुमार शर्मा (प्रबंधक),रवि कुमार (अधिकारी),राजू,लोकेश आदि उपस्थित रहे।

