Up Bijnor News: सेंट मैरीज स्कूल,बिजनौर में शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन सीनियर विंग के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
पढें: गोरखपुर में 45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा स्मारक और म्यूजियम,सीएम योगी ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक फ़ादर शाजू, प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी,उप-प्रधानाचार्या सिस्टर जैनी जार्ज, के.जी.प्रभारी सिस्टर जिल्सी ,सिस्टर एंजेल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का तिलक व बैज पहनाकर स्वागत से हुआ। इसके पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला प्रारंभ हुआ। के.जी.के नन्हे मुन्ने कलाकारों ने नृत्य,कर सबका मन मोह लिया तो वहीं अन्य विद्यार्थियों द्वारा गायन,वाद्य संगीत,हास्य-नाटिका तथा विभिन्न खेलों की प्रस्तुतियों से शिक्षकों का मनोरंजन किया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस अवसर पर वातावरण उल्लासपूर्ण एवं भावनात्मक रहा।सभी ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।विद्यालय प्रबंधक फ़ादर शाजू ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को गुरुओं का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख दी।
विद्यालय समाचार प्रभारी आदित्य खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर हाल ही मे आर.जे.पी स्कूल बिजनौर में आयोजित ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा प्राप्त उत्कृष्ट उपलब्धियों की घोषणा भी की गई। और विजेताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गीतिका तोमर (कक्षा 11) वाद्य संगीत (स्वर वाद्य) में प्रथम स्थान.शश्वत जैन (कक्षा 9) ने–वाद्य संगीत (ताल वाद्य) में प्रथम स्थान.रिद्धिमा भारद्वाज (कक्षा 11) क्षितिजा सिंघल (कक्षा 11),प्रियांशी माथुर (कक्षा 11),सान्वी अग्रवाल (कक्षा 9) ने समूह गीत (लोक गीत) में प्रथम स्थान,माही अग्रवाल (कक्षा 11) ने शास्त्रीय नृत्य (एकल) में प्रथम स्थान ईशिका जखमोला (कक्षा 11) ने शास्त्रीय गायन (एकल) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यायल को गरिमामय कर दिया.सभी को जोनल लेवल के चयनित किया गया।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

