Abir Gulaal Trailer: अबीर गुलाल का ट्रेलर रिलीज, फवाद-वाणी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल, भारत में रिलीज को लेकर सस्पेंस
Abir Gulaal Trailer: फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर ‘अबीर गुलाल’ का ट्रेलर आखिरकार इंस्टाग्राम पर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और अरिजीत सिंह की मधुर आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म की भारत में रिलीज़ को लेकर अब भी अनिश्चितता बरकरार है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद फिल्म की रिलीज़ को रोक दिया गया था और पाकिस्तानी कलाकारों के बहिष्कार की मांगें तेज़ हो गई थीं।
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए 75 देशों में रिलीज़ की घोषणा की है, लेकिन भारत में इसे लेकर अभी कोई फाइनल फैसला नहीं लिया गया है। दर्शक अब इस रोमांटिक ड्रामा के भारत में रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रेलर में रोमांस और अरिजीत का जादू
ट्रेलर में फवाद खान और वाणी कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है। अरिजीत सिंह की आवाज ने रोमांटिक सीन को और भी खास बना दिया है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि हमारा ट्रेलर अब इंस्टाग्राम पर, दुनिया भर के सिनेमाघरों में (भारत को छोड़कर) ‘अबीर गुलाल’ के साथ प्यार के लिए जगह बनाएं। इस पोस्ट ने दर्शकों में उत्सुकता और उत्साह दोनों बढ़ा दिए हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
विवाद का कारण
आरती एस. बागड़ी द्वारा निर्देशित ‘अबीर गुलाल’ 9 मई, 2025 को भारत में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद फिल्म विवादों के केंद्र में आ गई।
AICWA और FWICE जैसे फिल्मी संगठनों ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की मांग दोहराई। इसके चलते फवाद खान की भारतीय सिनेमा में वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पाई।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
भारत के बाहर 75 देशों में रिलीज
निर्देशक आरती एस. बागड़ी ने पुष्टि की है कि अबीर गुलाल अब 12 सितंबर, 2025 को भारत को छोड़कर 75 देशों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर के साथ उन्होंने दर्शकों से प्यार और समर्थन की अपील भी की है।अब सवाल यह है कि क्या भारत में भी इस फिल्म को कभी रिलीज़ किया जाएगा या नहीं, इसे लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।

