Vivek Agnihotri Film Controversy: ये कोलकाता नहीं है…मुंबई में अचानक ‘द बंगाल फाइल्स’ का शो कैंसिल होने पर भड़के लोग, Video Viral
Vivek Agnihotri Film Controversy: विवेक अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में रही। साल 1946 के कलकत्ता हत्याकांड पर आधारित यह फिल्म 5 सितंबर को देशभर में रिलीज हुई, लेकिन मुंबई के एक थिएटर में अचानक इसका शो कैंसिल होने से दर्शक नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लोगों ने अपने गुस्से और निराशा का इजहार किया।
फिल्म के रिलीज से पहले ही राजनीतिक और सामाजिक बहसें चल रही थीं। पल्लवी जोशी ने यहां तक कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खुला पत्र लिखकर फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए हस्तक्षेप और संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। ऐसे में मुंबई में अचानक शो कैंसिल होना दर्शकों के लिए आश्चर्यजनक और निराशाजनक रहा।
अचानक शो कैंसिल, दर्शक नाराज
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नारायण पार्वती परशुराम नाम के यूजर ने मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित हुमा मॉल के टिकट काउंटर का वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि यहां ‘द बंगाल फाइल्स’ देखने के लिए बहुत सारे लोग इंतजार कर रहे थे और कई लोग अभी भी लाइन में खड़े हैं। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक की थी, उनके शो अचानक कैंसिल कर दिए गए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दर्शक टिकट काउंटर पर खड़े निराश और गुस्से में हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
ये कोलकाता नहीं है
यूजर ने आगे कहा कि यहां शिवाजी महाराज की भूमि है, कोलकाता नहीं। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदों के साथ यह बर्ताव सही नहीं है। दूसरे दर्शकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुबह 9 बजे के शो के लिए कम से कम 50 लोग आए थे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नए कैप्टन बसीर अली पर भड़के अभिषेक बजाज, घर में शुरू हुआ नया विवाद
फिल्म और रिलीज का विवाद
‘द बंगाल फाइल्स’ सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसके विषय ने पहले ही बहसों को जन्म दिया था। राजनीतिक विवादों के कारण यह फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई, जबकि देश के अन्य हिस्सों में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है। मुंबई में अचानक शो कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर गुस्सा और आलोचना बढ़ गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर दर्शक वीडियो और प्रतिक्रियाओं के जरिए अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि वे फिल्म देखने के लिए विशेष तैयारी और समय लेकर आए थे, लेकिन उन्हें निराशा ही मिली। यह घटना दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और विरोध का नया विवाद बन गई है।

