
Up Ghaziabad News: गाजियाबाद में आज शनिवार देर शाम गाजियाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी व अनिल दुजाना गैंग के सक्रिय सदस्य बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि बलराम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
पढें: :’योगी को मार दूंगा,’… CM को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, 2.5 घंटे चला ड्रामा
जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुआ। पुलिस को देखते ही बलराम ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो दिन पहले ही बलराम ने गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से ही उसकी तलाश तेज कर दी गई थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस एनकाउंटर में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच स्वॉट टीम प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। बलराम पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ के कार्यकाल का यह पहला बड़ा एनकाउंटर माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों को सख्त संदेश देने के लिए यह कार्रवाई बेहद अहम है
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

