UP Ghaziabad News: Mohan Nagar bank robbery case exposed! Sahibabad police arrested two accused, knife, car and cash recovered
UP Ghaziabad News: साहिबाबाद क्षेत्र में 30 दिसंबर 2024 को दिनदहाड़े हुए बैंक लूटकांड का पुलिस ने शानदार तरीके से पर्दाफाश कर दिया है। स्वॉट और सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के बचे हुए 22,020 रुपये, एक अवैध चाकू और घटना में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
पढ़ें : साक्षात महाकुंभ में आई स्वर्ग से परी…देखने के लिए लोगो की लगी भीड़
कैसे हुआ था अपराध?
30 दिसंबर को सुजीत गिरी नामक व्यक्ति के बेटे प्रिस कुमार को दो अज्ञात व्यक्तियों ने झांसा देकर बैंक से बाहर बुलाया। उन्होंने प्रिस से कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वह तुरंत उनके पास चले। जैसे ही प्रिस बैंक से बाहर निकला, अपराधियों ने उसे चाकू दिखाकर डराया और 34,000 रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपियों ने प्रिस को धक्का देकर वैगनआर कार से फरार हो गए।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
पुलिस ने कैसे दबोचे अपराधी?
साहिबाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई। 21 जनवरी 2025 को आईटीएस कॉलेज, मोहननगर के पास मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों के नाम फूल चंद भारती (37) और लालमन (38) हैं। दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनके साथ एक तीसरा साथी प्रकाश भी इस लूटकांड में शामिल था। उन्होंने लूट की रकम आपस में बांट ली थी। फूल चंद और लालमन ने 14-14 हजार रुपये रखे, जबकि प्रकाश को 6,000 रुपये दिए। बरामद रकम से कुछ पैसे खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन बाकी 22,020 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
तीसरा आरोपी अब भी फरार
गिरफ्तार आरोपियों के तीसरे साथी प्रकाश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live

