UP Jhansi News: झासी के समथर थाना क्षेत्र में मोठ समथर मार्ग पर तेज रफ्तार बेतहशा दौड़ रहे दूध डेरी वाहन ने करीब आधा दर्जन बच्चों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चों को मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया।
समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई के पास तेज रफ्तार बेतहाशा दौड़ रहे दूध डेरी वाहन ने पांच बच्चों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से इलाज हेतु मोठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने घायल बच्चों का उपचार किया। ग्राम बसोबई निवासी देवसिंह राजपूत के मुताबिक उनकी भतीजी और गांव के कुछ और अन्य बच्चे मंदिर के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बेतहाशा दौड़ रहे दूध डेरी वाहन बच्चों में जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकला। जिसे ग्रामीणों ने पीछा करते हुए हाईवे पर साईकुआं के पास दूध डेरी वाहन को पकड़ लिया। इस घटना में 17 वर्षीय मनी, 18 वर्षीय मनीषा, 13 बर्षीय हेमंत, 17 वर्षीय सोहली और 19 वर्षीय आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें इलाज हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया।

