UP Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में आज जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस का आयोजन अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी, वा एसएसपी सुधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुनने में व्यस्त थे। तो वही एक भूमि संरक्षण विभाग की अधिकारी मोबाइल में गेम खेलने में व्यस्त दिखाई दी। जिन्हें अधिकारियो का जरा सा भी खौफ दिखाई नही दिया।
तस्वीरों में आप देख सकते है।की एक तरफ समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या को अधिकारी सुन रहे हैं। तो दूसरी तरह इन अधिकारी महोदय को देखिए। बिना किसी भय के यह मोबाइल में समाधान दिवस के दौरान टाइम पास करती हुई नजर आ रही है। फिलहाल वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब देखना है कि उच्चाधिकारी वीडियो को संज्ञान में लेकर क्या कार्यवाही करते हैं।
वही इस संबंध में अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया की मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, जिसकी जांच कर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

