UP News: Encounter of the killer of student leader Vishal Singh in Deoria… shot in the leg
UP News: देवरिया जिले में छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी है।
मंगलवार की सुबह देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया के विशाल सिंह हत्या कांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित के पैर में गोली लगी है। उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मेडिकल कालेज पहुंच जानकारी ली।
पुलिस के रोकने पर बदमाश ने की थी फायरिंग
मुखबिर की सूचना पर एसओजी और पुलिस की दो अतिरिक्त टीमें वहां पहुंचीं। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। आरोपी के पैर में चोट लग गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद रजा खान बताया, जो गोरखपुर जिले के शाहपुर थाने के घोषीपुरवा का रहने वाला है। उसने बताया कि विशाल सिंह से उसकी पुरानी रंजिश रही है। उसी रंजिश में बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस इस घटना में शामिल अब अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
घायल हत्यारोपी मेडिकल कालेज में भर्ती
ASP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने युवक की हत्या में शामिल मुख्य आरोपित को मुठभेड में गिरफ्तार किया गया है। पैर में गोली लगने के बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुरानी रंजिश के चलते उसने हत्या को अंजाम दिया था ।
विशाल सिंह हत्या के मामले में लापरवाही करने पर थानाध्यक्ष निलंबित
एकौना क्षेत्र के होलीबलिया टोले में शनिवार की रात छात्र नेता विशाल सिंह की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर रात प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान थानाध्यक्ष की लापरवाही पाई गई। जिसको लेकर थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय को निलंबित कर उप निरीक्षक अभिषेक राय (Sub Inspector Abhishek Rai) को एकौना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
थानाध्यक्ष पर लगा आरोप
हौलीबलिया के विशाल सिंह हत्या के बाद स्वजन ने अपनी सुरक्षा के प्रति आशंका जताई है। घर घटना के बारे में जानकारी लेने पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों से पिता विनीत सिंह ने शस्त्र लाइसेंस देने की गुहार लगाई है। इस घटना के लिए स्थानीय पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया गया है। एसएचओ को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है। साथ ही उन पर अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है।

