UP News: Temperature crosses 48 in UP, school holidays for children extended
UP News: यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों का बुरा हाल हो गया है। तेज धूप की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार और स्कूल प्रशासन ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक के लिए बढ़ा दी हैं। जिस वजह से बच्चों का स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल के शिक्षक संगठनों ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने की मांग की थी। जिसके बाद यह मांग सुन ली गई है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी भी दी है।
प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा था जिस में कहा गया था कि पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू चल रही है जिससे पूरा शहर तप रहा है। ऐसे में स्कूल के बच्चों और विद्यालयों को 18 जून से स्कूल में बुलाना ठीक नहीं होगा इससे बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की परस्पर तबादले की प्रक्रिया भी चल रही है जिसमें बच्चों को पढाना काफी मुश्किल भरा होगा और इसे देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 30 जून तक की जाएं। बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजकर कहा है कि उत्तर प्रदेश में गर्मी पड़ रही है। ऐसे में 30 जून छुट्टी को तक बढ़ाया जाए।
यूपी में 40 दिनों की छुट्टियां मिल सकती हैं। कैलेंडर के मुताबिक प्रदेश के स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक अवकाश रहेगा। हालांकि, अभी शिक्षा विभाग की तरफ से गर्मियों की छुट्टियों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सरकार की तरफ से जल्द ही इस संबंध में नोटिस जारी किया जाएगा।

