Up politics: समाजवादी पार्टी (सपा) के घोसी से सांसद राजीव राय का जन्मदिन इस बार खास बन गया। वजह थी गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का फोन। शनिवार यानी 6 सितंबर को अमित शाह ने राजीव राय को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। जैसे ही इस बातचीत का वीडियो (video viral) सामने आया, वैसे ही पूरे प्रदेश में राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई।
पढें: गोरखपुर में 45 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा स्मारक और म्यूजियम,सीएम योगी ने किया उद्घाटन
फोन पर हल्की-फुल्की बात
फोन पर बात करते हुए राजीव राय ने मजाक में कहा – “कागज पर तो 56 साल का हो गया हूं, लेकिन असल में 53 साल का हूं।” इस पर दोनों नेताओं के बीच थोड़ी हंसी-मजाक भी हुई। देखने में साधारण लगने वाली यह बातचीत अब राजनीतिक बहस का नया कारण बन गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
क्यों हो रही है चर्चा?
बीजेपी के बड़े नेता और केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा सपा सांसद को फोन करना लोगों के बीच सवाल खड़े कर रहा है। जानकारों का मानना है कि इस फोन कॉल के पीछे कोई छुपा संदेश हो सकता है। खास बात यह है कि राजीव राय ने कभी सपा नेताओं या अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) की शुभकामनाओं का वीडियो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन अमित शाह का वीडियो उन्होंने शेयर कर दिया। इसी वजह से बातें और बढ़ गई हैं।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
सपा के लिए मुश्किलें?
राजनीतिक लोगों का कहना है कि यह घटना सपा और अखिलेश यादव के लिए नई परेशानी का संकेत हो सकती है। लोग मान रहे हैं कि शाह और राय की यह बातचीत आने वाले समय में राजनीति पर असर डाल सकती है।
जन्मदिन पर उमड़ा भीड़
इधर, मऊ में राजीव राय के कार्यालय पर समर्थक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। लोग फूल, मिठाई और शुभकामनाएं लेकर आए। माहौल बिल्कुल जश्न जैसा था। समर्थक इस बात से भी खुश थे कि उनके सांसद को देश के गृहमंत्री ने सीधे फोन कर शुभकामना दी।
फिलहाल, सबकी नजर इस पर है कि इस फोन कॉल का असर आगे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव व राजीव राय के रिश्तों पर कैसा पड़ेगा। यह घटना आने वाले दिनों में राजनीति को नया मोड़ भी दे सकती है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

