Uorfi Javed Slams Viral Religion Change Claims, Hits Back at ‘Half-Naked’ Remarks
Urfi Javed Reacts to Religion Chang: सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनके फैशन या किसी नए शो का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि उनके धर्म और नाम बदलने को लेकर फैलाए गए दावे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) दावा किया गया कि उर्फी ने अपना धर्म बदल लिया है और नया हिंदू नाम अपना लिया है। इन दावों पर अब खुद उर्फी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
उर्फी जावेद ने न सिर्फ इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया, बल्कि वीडियो बनाने वाली महिला को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही धर्म परिवर्तन किया है। साथ ही उन्होंने अपने कपड़ों को लेकर की गई टिप्पणियों का भी तीखा जवाब दिया। (Urfi Javed Reacts to Religion Chang)
क्या था पूरा विवाद?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि उर्फी जावेद ने अपना नाम बदलकर ‘रीटा भारद्वाज’ रख लिया है और उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है। वीडियो में यह भी कहा गया कि उनकी लोकप्रियता की वजह सिर्फ उनके बोल्ड और विवादित कपड़े हैं।वीडियो में उर्फी के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई और उन्हें ‘कम कपड़े पहनने वाली सेलिब्रिटी’ के रूप में पेश किया गया। वीडियो वायरल (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) होने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
उर्फी का पलटवार: “मैंने न नाम बदला, न धर्म’
इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्फी जावेद ने वीडियो का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘कैसे कैसे बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, कृपया थोड़ा होमवर्क कर लीजिए, मैंने अपना नाम या धर्म कभी नहीं बदला। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती।’ उर्फी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) बहस और तेज हो गई। कई फैंस ने भी उनके समर्थन में पोस्ट शेयर किए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘मैं सिर्फ कपड़ों से नहीं, बातों से भी नंगी हूं’
अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर उर्फी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी नंगी हूं, लेकिन आज मूड नहीं है। एक बार गूगल कर लो कि मेरे नाम कितने शो हैं। मुझे आपका गंदा मेकअप देखकर शर्म आ गई और आपकी पत्रकारिता पर भी। बुराई करनी है बिंदास, लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ क्योंकि मैं आपके साथ ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि किसी को परवाह नहीं है आंटी जी।’ उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) बन गया।

फेक ब्रेस्ट सर्जरी के दावों पर भी तोड़ी चुप्पी
विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। उर्फी ने बाद में कुछ कथित मैसेज के स्क्रीनशॉट भी साझा किए और दावा किया कि उन्हें भड़काने वाले संदेश भेजे गए। इस दौरान उन्होंने फेक ब्रेस्ट सर्जरी से जुड़ी अफवाहों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, ‘मीता चौधरी आंटी बहुत भड़क गईं! लेकिन फिर भी उनकी बातें गलत हैं, मैंने कोई फेक ब्रेस्ट नहीं लगवाए हैं। सिर्फ इसलिए कि उनका चेहरा ढीला-ढाला दिखता है, उन्हें ब्रेस्ट का ही जुनून सवार है। आंटी ने मुझे बहुत भड़काने वाले मैसेज भेजे (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) जिन्हें मैं अपलोड भी नहीं कर सकती, फिर वीडियो डिलीट कर दिया और मुझे ब्लॉक कर दिया। दोस्तों, मैं उनके साथ बदतमीजी नहीं कर सकती, वो मेरे दादीजी जैसी दिखती हैं।’
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में उर्फी
उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन स्टेटमेंट और बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि इस बार मामला उनके निजी विश्वास और पहचान से जुड़ा था, जिस पर उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी बात रखी। उनके समर्थकों का कहना है कि किसी व्यक्ति के धर्म, पहचान या निजी जीवन को लेकर बिना पुष्टि के दावे करना (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) गलत है। वहीं आलोचक भी इस बहस में अपनी राय रखते नजर आए।
टीवी से रियलिटी शो तक का सफर
उर्फी जावेद पिछले कुछ वर्षों में टीवी और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है और रियलिटी शोज के जरिए भी अपनी पहचान बनाई है। हाल के वर्षों में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। उन्होंने कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया और अपनी अलग पहचान (Urfi Javed Reacts to Religion Chang) बनाने में सफल रहीं।

