Uttar Pradesh Crime News: Minor daughter turned monster, along with her lover killed her mother, horrifying story of murder came to light!
Uttar Pradesh Crime News: रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक दास्तान सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में 40 वर्षीय महिला उषा सिंह की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। और इस हत्याकांड के पीछे कोई और नहीं, बल्कि मृतका की अपनी नाबालिग बेटी और उसका नाबालिग प्रेमी निकले। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धर दबोचा है और अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पढ़ें : राकेश टिकैत का सिर कलम करने की धमकी! वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
यह सनसनीखेज वारदात चिनहट थाना क्षेत्र में बीती रात घटित हुई। वादी रवि, जो कि मृतका उषा सिंह के भाई हैं, ने थाने में अपनी बहन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला संगीन था, लिहाज़ा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी पूर्वी लखनऊ ने तत्काल प्रभाव से चार विशेष टीमों का गठन किया, जिन्हें इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया।
पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, मोबाइल सर्विलांस को एक्टिवेट किया गया और मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया। इन प्रयासों का नतीजा यह हुआ कि पुलिस को महज तीन घंटे के भीतर इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने में कामयाबी मिल गई।
और जो सच सामने आया, वह और भी ज्यादा चौंकाने वाला था। पूछताछ में नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी ने जो कहानी बयां की, वह रिश्तों के स्याह पहलू को उजागर करती है। दरअसल, दोनों आरोपी पड़ोसी हैं और साल 2024 में घर से भाग गए थे। उस वक्त मृतका उषा सिंह ने उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद लड़के को जेल की हवा खानी पड़ी थी।
जेल से छूटने के बाद लड़के ने नाबालिग लड़की के दिमाग में अपनी मां के खिलाफ जहर घोलना शुरू कर दिया। उसने लड़की को उकसाया कि तुम्हारी मां ने ही हमें अलग किया और मुझे जेल भिजवाया, अब उससे बदला लेना है। मृतका उषा सिंह दोनों के प्रेम संबंध के सख्त खिलाफ थीं, क्योंकि लड़का मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता था। मां की सख्ती और सामाजिक दबाव के चलते बेटी भी अपने प्रेमी की बातों में आ गई और उसने अपनी ही मां के कत्ल की खौफनाक साजिश में उसका साथ दे दिया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
हत्या की उस काली रात, यानी 17 मई की रात को दोनों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रेमी ने पहले उषा सिंह का गला दबाया और जब वह तड़पने लगीं, तो उन्होंने शीशे के टुकड़े से उनका गला रेत दिया। हैवानियत की इंतहा तो देखिए कि मां दर्द से छटपटाती रही और ये दोनों शांत बैठे रहे, जब तक उनकी सांसें थम नहीं गईं।
इतना ही नहीं, इस कत्ल को लूट और दुष्कर्म का रूप देने की भी कोशिश की गई। कमरे में शराब की एक बोतल रख दी गई, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। हत्या के बाद दोनों पूरी रात सड़कों पर भटकते रहे, शायद इसलिए कि सुबह होने पर वे खुद को बेगुनाह साबित कर सकें।
लेकिन कानून के हाथ लंबे होते हैं। चिनहट पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने अपनी मुस्तैदी से इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया और रिश्तों के कातिलों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। यह घटना समाज के लिए एक सबक है कि किस तरह से रिश्तों में कड़वाहट और गलत संगत इंसान को अपराध की दलदल में धकेल सकती है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की तफ्तीश जारी है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

