Uttar Pradesh News: Big blow to UP BJP! This ally left the party, increased tension by announcing to contest elections alone
Uttar Pradesh News: आगामी पंचायत चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सहयोगी दल, निषाद पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने खुलकर घोषणा की है कि उनकी पार्टी सूबे में होने वाले पंचायत चुनावों में अपने दम पर उतरेगी।
आज पत्रकारों से बात करते हुए संजय निषाद ने अपने फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, अकेले अपने दम पर उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेगी। आगामी पंचायत चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी। यह फैसला पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लिया गया है और 2027 के विधानसभा चुनाव में यह फैसला निर्णायक भूमिका निभाएगा।”
निषाद ने अपने बयान में बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “भाजपा के अंदर भी कुछ विभीषण हैं, जो पार्टी की छवि खराब करते हैं।” उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
विधानसभा-लोकसभा तक ही सीमित गठबंधन
संजय निषाद ने साफ किया कि भाजपा के साथ उनका गठबंधन केवल विधानसभा और लोकसभा चुनावों तक सीमित है। उन्होंने कहा, “पंचायत चुनावों में निषाद पार्टी अपने जनाधार को सशक्त करेगी।” उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि “हर गांव, हर वार्ड, हर बूथ पर निषाद पार्टी का झंडा लहराना है।”
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
2027 की तैयारी
निषाद पार्टी का यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। संजय निषाद ने जोर देकर कहा कि पंचायत चुनावों की सफलता 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक भूमिका तय करेगी।
इसके अलावा, उन्होंने मत्स्य योजनाओं को लेकर भी अपनी मांगें रखीं। संजय निषाद ने कहा कि अनुसूचित जातियों को यूपी में 60 फीसदी अनुदान का पूरा लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने ‘मछुआ विजन डॉक्यूमेंट’ को सरकारी नीति के रूप में लागू करने की मांग भी उठाई।
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल मई में होने की संभावना है। निषाद पार्टी के इस अकेले चुनाव लड़ने के ऐलान ने निश्चित तौर पर प्रदेश की चुनावी बिसात को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना यह होगा कि निषाद पार्टी का यह कदम 2027 में भाजपा के लिए क्या चुनौतियां खड़ी करता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

