
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने आज सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों की एक अहम बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने जनसुनवाई पोर्टल, बाढ़ राहत और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सख्त निर्देश जारी किए।
पढ़ें : रात में वीडियो कॉल, कमरे में बुलाकर घूरना…’ नोएडा के IAS पर महिला कर्मचारियों के गंभीर आरोप
जनसुनवाई पर विशेष ध्यान
मुख्य सचिव ने साफ शब्दों में कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत है, तो उसकी जांच बड़े अधिकारी से कराई जाए और गलती पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई हो।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
गोयल ने जून और जुलाई 2025 के ‘स्पेशल क्लोज’ वाले मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि जिलाधिकारी और एसएसपी खुद ऐसे 20% मामलों की जांच करें, जबकि बाकी मामलों को एडीएम और एएसपी स्तर के अधिकारी 15 दिनों के भीतर जांच करके रिपोर्ट भेजें।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत मदद
मुख्य सचिव ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों में संवेदनशीलता के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर तुरंत खाने के पैकेट और खाद्यान्न बांटे जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन तेजी से किया जाए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके। जिन इलाकों से पानी उतर गया है, वहां तुरंत सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
’हर घर तिरंगा’ अभियान की भव्य तैयारी
’हर घर तिरंगा अभियान’ के तीसरे चरण की शुरुआत पर मुख्य सचिव ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी और निजी भवनों, पुलों, स्कूलों और दफ्तरों को तिरंगा थीम की लाइटिंग से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ पोर्टल पर अपलोड कराई जाए। साथ ही, सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में कृषि से जुड़े कामों की भी समीक्षा हुई, जिसमें पीएम किसान सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण जैसे कामों को 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। इस अहम बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
Latest News Update Uttar Pradesh News
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

