
CM Yogi Latest News: आजादी के 78 साल पूरे होने से ठीक पहले, पूरे उत्तर प्रदेश में देशभक्ति का रंग चढ़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शानदार आगाज किया। यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसका मकसद हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।
पढ़ें : रात में वीडियो कॉल, कमरे में बुलाकर घूरना…’ नोएडा के IAS पर महिला कर्मचारियों के गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन से प्रेरणा लेते हुए, हमें भी ‘विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ का संकल्प लेना होगा।

उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि भारत माता, महान क्रांतिकारियों और वीर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर घर में भारत की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा जरूर लहराया जाना चाहिए।
यह हमारे देश और हमारे जांबाज सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने निजी स्वार्थो को छोड़कर, हर हाल में देश के सम्मान को सर्वोपरि रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने उन ताकतों को भी कड़ी चेतावनी दी, जो देश को बांटने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र, भाषा, जाति या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले ऐसे तत्वों को बेनकाब करना बहुत जरूरी है।
यूपी की तमाम बड़ी खबरें Live देखने के लिये क्लिक करें
इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स और युवाओं के साथ तिरंगा फहराकर सेल्फी भी ली। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद रहे।
Latest News Update Uttar Pradesh News
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch india पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter। NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest Sports Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

