Uttar Pradesh News: यूपी सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड कर्मियों की छुट्टियां अचानक क्यों की रद्द ? जानिए बड़ी वजह

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां 5 दिसंबर तक रद्द कर दी हैं। इसका कारण है वक्फ संपत्तियों से जुड़े सभी रिकॉर्ड को ‘उम्मीद पोर्टल’ पर जल्द से जल्द अपलोड करना। सरकार चाहती है कि इस प्रक्रिया में कोई देरी न हो, इसलिए हर कर्मचारी को तुरंत काम पर बुलाया गया है।
पढें: जेवर एयरपोर्ट तैयार… अब बस योगी की मुहर बाकी! आज हो सकता है बड़ा ऐलान
मंत्री का निरीक्षण, फाइलों के डिजिटल होने के आदेश
अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी बुधवार को अचानक सुन्नी वक्फ बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया और वहां रखी पुरानी फाइलों को तुरंत डिजिटल फॉर्म में बदलने का निर्देश दिया।
मंत्री ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के सभी दस्तावेज सुरक्षित रहें, उनका वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण हो और आगे इनका प्रबंधन बिल्कुल पारदर्शी ढंग से हो।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
वक्फ मुतवल्लियों से मुलाकात, डिजिटल प्रक्रिया समझाई
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए वक्फ मुतवल्लियों से बात की। उन्होंने उन्हें बताया की पंजीकरण, प्रबंधन, पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन इन सभी चरणों का सही उपयोग कैसे किया जाए।
मंत्री ने कहा कि उम्मीद पोर्टल केंद्र सरकार की एक बड़ी पहल है, जिससे वक्फ संपत्तियों की निगरानी बेहतर होगी, भ्रष्टाचार कम होगा और पसमांदा मुस्लिम समाज व मुस्लिम महिलाओं को सीधे लाभ मिलेगा।
प्रदेश में वक्फ संपत्तियां सबसे अधिक, इसलिए तेजी जरूरी
मंत्री ने सुन्नी वक्फ बोर्ड के सीईओ मासूम अली सरवर के साथ बैठक भी की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का वह राज्य है जहां वक्फ संपत्तियों की संख्या सबसे अधिक है करीब सवा लाख। इसलिए इन सभी को जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकृत करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
उन्होंने मुतवल्लियों से कहा कि वे अपने-अपने जिलों के दस्तावेज समय पर पोर्टल पर अपलोड करें और इसकी सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शिकायतों के समाधान और पारदर्शी कामकाज पर जोर
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता दें, पोर्टल से जुड़ी शिकायतों का जल्दी निपटारा करें और वक्फ प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाया जाए।
सरकार का मानना है कि उम्मीद पोर्टल लागू होने से वक्फ प्रबंधन में बड़ा सुधार आएगा और मुस्लिम समाज को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

