Vaibhav Suryavanshi youngest captain: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने यूथ वनडे के सबसे कम उम्र के कप्तान
Vaibhav Suryavanshi Youngest Captain: भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी ने साल के तीसरे ही दिन रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। साउथ अफ्रीका में खेली जा रही तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी की और इतिहास रच दिया। उनकी कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम को DLS मैथड से 25 रनों से हराया।
Read More: BCCI का बड़ा फैसला, मुस्तफिजुर रहमान IPL से होंगे बाहर, KKR को खिलाड़ी रिलीज़ करने का निर्देश
सबसे कम उम्र के यूथ वनडे कप्तान
मैच में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे क्रिकेट में किसी टीम की कमान संभालने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए। उनकी उम्र अभी सिर्फ 15 साल है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के अहमद शहजाद का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 19 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
बल्लेबाजी में नहीं चला बल्ला, फिर भी जीत के नायक
हालांकि पहले वनडे मुकाबले में वैभव का बल्ला ज्यादा नहीं चला। उन्होंने 12 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। इसके बावजूद कप्तानी में उनकी रणनीति और टीम मैनेजमेंट ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान विहान मल्होत्रा के चोटिल होने के कारण टीम की जिम्मेदारी वैभव को सौंपी गई थी।
विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में रहे थे। बिहार की ओर से खेलते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ महज 36 गेंदों में शतक जड़ा था। उन्होंने 84 गेंदों पर 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इस दमदार प्रदर्शन के दम पर बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 397 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान
वैभव की असाधारण उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। वैभव की यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद की कहानी है।

