ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम मोदी, सीएम योगी सहित तमाम दिग्गजों ने किया मतदान

नई दिल्ली: देश के 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज हो रहे मतदान में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजननाथ सिंह सहित सांसदों ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के कमरा नं.-63 में मतदान किया, वहीं देश से राज्यों के राजधानियों में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण व विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतगणना 21 जुलाई को होगी।

ये भी पढ़ें- मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी बोले- सदन की गरिमा रखते हुए राष्ट्रहित में संसद का अधिकतम सकारात्मक उपयोग हो

प्रधानमंत्री मोदी ने जहां संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए सबसे पहले वोट दिया, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद्रे ने मुंबई में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना मत दिया। इनके अलावा देश भर के सभी राज्यों की राजधानियों से मतदान होने की खबरें मिली रही है। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।

आपको बता दें कि सत्तारुढ दल भाजपा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मु और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। सोमवार को मतदान को लेकर विपक्ष के राष्ट्रपति पद उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी लोग अपनी अंर्तात्मा की बात सुनकर मतदान करें, यह बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। सिन्हा ने चुनाव में जोड़ तोड़ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव तय करेगा कि लोकतंत्र जिन्दा है या नहीं।

इधर भाजपा सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल दलों के नेताओं ने आदिवासी महिला के देश से सर्वोच्च प्रतिनिधित्व के लिए द्रौपदी मुर्मु के पक्ष में वोट देने की अफील की। सत्तापक्ष एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु की जीत को लेकर आशावान है, लेकिन विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के समर्थक दलों को सिन्हा की जीत को लेकर संशय में है, इसलिए काफी हद तक ये दल बौखलाए हुए हैं।


news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button