Weather Forecast: Heat wave in North India, heavy rain in South and Northeast, alert issued
Weather Forecast: देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। जहां एक ओर उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून पूर्व की जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कई इलाकों में तेज हवाओं, बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी
राजस्थान में गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। शुक्रवार को जैसलमेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में 47.5 डिग्री, बीकानेर में 46.2 डिग्री, पिलानी में 45.7 डिग्री और चूरू में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिमी भारत के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की उम्मीद जताई है।
दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों तक पश्चिमी तटीय क्षेत्रों, जिनमें गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल शामिल हैं, में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 25 मई को मध्य महाराष्ट्र और 25-26 मई को तटीय तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है।
अरब सागर में बना डिप्रेशन, तटीय क्षेत्रों पर असर
दक्षिण कोंकण और गोवा के पास अरब सागर में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। यह अगले 24 घंटों में उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए और अधिक तीव्र हो सकता है। इसके चलते गोवा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और 204.5 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम का रुख
मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। शनिवार से तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है, जो 28 मई तक जारी रह सकती है। लखनऊ समेत कई जिलों में दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यूपी में 29 मई तक बारिश का सिलसिला बने रहने की उम्मीद है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत में चक्रवाती परिसंचरण के कारण हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

