West Bengal: 2024 में लोकसभा होने वाल चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। सभी राज्यों की रज्य सरकारें पुरजोर प्रयास में है। इस बार के चुनाव में जुगत साधते हुए सभी पार्टियों ने बिसात बाटनी भी शुरू कर दी है। तो इसी बीच खबर सामने आई है कि पश्चिम बंगाल से जहां ममता टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने 2024 का चुनाव के लिए हुकांर भर दी है। ममता ने फैसला लिया है कि वो इस बार 2024 का चुनावी मैदान में खुद उतरेंगी यानी कि इस बार ममता दीदी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि टीएमसी नें लोकसभा चुनाव के लिए कुल 40 सीटों का टारगेट तय किया। जिसके लिए ममता ने अपनी चुनावी रणनिति भी फूक फूक कर बनाने वाली हैं। ममता आगामी चुनाव के लिए पूरा दम भरने की ओर है जिसमें वों खुद पार्टी की रणनिति का नेतृत्व करेंगी साथ ही नई स्ट्रैटजी पर काम भी शुरू कर दिया है तो वही दूसरी तरफ बीजेपी भी बंगाल में बाजी मारने को तैयार है।
Read: Latest Politics News and Updates at News Watch India
विपक्ष के कई बड़े नेताओं की ओर से 2024 चुनाव को लेकर गठबंधन की कवायद की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार समान विचारधारा वाले दलों से साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन ममता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अकेले चुनाव लड़ेंगी।

