Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

Lok Sabha Election 6th Phase Voting Percent: छठे चरण के मतदान में हुआ कुल कितने प्रतिशत मतदान

Lok Sabha Election 6th Phase Voting Percent: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कुल छह राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। शनिवार शाम मतदान खत्म होने तक कुल मतदान 60% दर्ज किया गया। चुनाव आयोग का कहना है कि, मतदान समाप्त होने तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.27% मतदान हुआ, दुसरे नंबर पर झारखंड में 63.56 और तीसरे नंबर पर ओडिशा में 61.84% मतदान हुआ। हरियाणा में 59.43% मतदान दर्ज हुआ। तो देश की राजधानी दिल्ली में 56.60% और बिहार में 55.25 % मतदान दर्ज हुआ। यूपी में कुल 54.3% और जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग राजौरी सीट पर 53.60% मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कई राजनेताओं और बड़ी हस्तियों ने वोट डाले। इस बिच छठे चरण में मतदान करने वालो की सुची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी राहुल गांधी समेत कई अन्य बड़ी बड़ी हस्तियों ने वोट डाले।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में, जिसमें छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों – दिल्ली और जम्मू – कश्मीर की 58 सीटें शामिल हैं, उन पर वर्तमान में मतदान चल रहा है। छठे चरण के अंतर्गत जिन जगहों पर मतदान होना है, इसमें उत्तर प्रदेश की 14 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, दिल्ली की सात सीटें, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटें, ओडिशा की छह सीटें, झारखंड की चार सीटें और जम्मू की एक सीट पर मतदान कराया जा रहा है। इसके अलावा ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

किन किन नेताओं की किशमत पर हुआ फैसला

बांसुरी स्वराज, सोमनाथ भारती, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर, राज बब्बर, संबित पात्रा, धर्मेंद्र प्रधान जैसे बड़े नामों की किश्मत पर आज फैसला हुआ।

मतदान खत्म होने तक 58 सीटों पर लगभग 59.4% मतदान दर्ज किया गया।

पश्चिम बंगाल: 78.53%
झारखंड: 63.56
ओडिशा: 62.07
हरियाणा: 59.51
दिल्ली: 56.73
बिहार: 55.24
उत्तर प्रदेश: 54.3%.
जम्मू-कश्मीर (अनंतनाग राजौरी): 53.60%

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button