Urine Color Indications: यूरिन कलर इंडिकेशन कौन सा रंग है सेहत के लिए खतरे की घंटी

Urine Color Indications: अक्सर यूरिन का हल्का पीला या पारदर्शी रंग सामान्य माना जाता है। यह दर्शाता है कि शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त है और किडनी सही तरीके से काम कर रही हैं। अगर यूरिन ज्यादा पारदर्शी दिखे, तो यह अधिक पानी पीने का संकेत भी हो सकता है।
गाढ़ा पीला या नारंगी रंग
अगर यूरिन का रंग गाढ़ा पीला या नारंगी है, तो यह शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी की ओर इशारा करता है। कई बार यह अधिक विटामिन सप्लीमेंट लेने या दवाइयों के असर से भी हो सकता है। ऐसे में पानी का सेवन बढ़ाना जरूरी है।
लाल या गुलाबी रंग
यूरिन में लाल या गुलाबी रंग दिखना कभी-कभी बीट, बेरी या आर्टिफिशियल रंग वाले खाने से हो सकता है। लेकिन यह स्थिति लगातार बनी रहे, तो यह पेशाब में खून आने का संकेत भी हो सकती है, जो किडनी स्टोन, इंफेक्शन या गंभीर समस्या का लक्षण है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Face Care Tips: चेहरे पर कभी न लगाएं ये 5 रसोई की चीजें, वरना बिगड़ सकती है स्किन
भूरा या गहरा रंग
यूरिन का भूरा या गहरा रंग लिवर से जुड़ी समस्या, जैसे हेपेटाइटिस या लीवर डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। यह मांसपेशियों की क्षति (Muscle Breakdown) या दवाओं के असर से भी जुड़ा हो सकता है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
झागदार यूरिन
अगर यूरिन बार-बार झागदार दिखे, तो यह प्रोटीन लीकेज (Proteinuria) का संकेत हो सकता है, जो किडनी की खराबी से जुड़ा हुआ है। यह स्थिति हल्के में नहीं लेनी चाहिए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कब सतर्क हों?
यूरिन का रंग लगातार असामान्य रहे।
पेशाब करते समय जलन या दर्द महसूस हो।
यूरिन की मात्रा अचानक बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाए।
ऐसी स्थिति में डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है।
यूरिन का रंग हमारी सेहत की कई अहम जानकारी देता है। हल्के बदलाव सामान्य हो सकते हैं, लेकिन लगातार असामान्य रंग दिखाई दे तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। समय पर जाँच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

