ट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

जदयू में टूट वाले सवाल पर क्यों भड़क गए लल्लन सिंह ?

Bihar News Politic’s: बिहार में राजनीतिक तापमान इनदिनों गर्म ही रहता है। जब पूरा देश राजनीतिक रूप से सामान्य तापमान ने रहता है तब भी बिहार की राजनीति में गर्मी बनी रहती है। और अभी तो चुनावी मौसम है ऐसे में बिहार की गर्मी देश भर में महसूस की जा रही है। नीतीश कुमार वैसे भी मोदी के खिलाफ डंका बजा रहे हैं इसलिए भी राजनीतिक तापमान में बढ़ोतरी होती रहती है।

Read More: Latest Hindi News | Hindi Samachar Today

इनदिनों बीजेपी वाले नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जदयू पर कुछ ज्यादा ही हमला कर रहे हैं। बीजेपी ने राय को लालू यादव की काट में नेता खड़ा किया था। लेकिन लालू की बराबरी वे कैसे करेंगे ? नित्यानंद भी लालू की पार्टी से ही तो निकले हैं। राजद से कई नेता निकले और बीजेपी में जमे हुए हैं। क्यों निकले ए क्यों जमे हुए हैं यह आज तक किसी को पता नहीं चला। उनकी राजनीति क्या है और वे क्या करते हैं यह भी किसी के समझ में नहीं आती। रामकृपाल यादव भी राजद में ही थे। रामकृपाल यादव कभी लालू के हनुमान कहे जाते थे। लेकिन यह सब पुराणी बात हो गई है। रामकृपाल की राजनीति यही है कि वे पटना से चुनाव लड़ते हैं ,जीत जाते हैं और मोदी की पार्टी में बने रहते हैं। वे सांसद जरूर है लेकिन बिहार के नेता नहीं है। बीजेपी में अभी कोई भी ऐसा नेता नहीं जिसे बिहार की जनता नेता मानती हो। रामविलास नेता थे। लालू यादव नेता हैं और अभी नीतीश कुमार बिहार के नेता हैं। बाकी बिहार में कोई नेता नहीं। जो हैं वे सांसद और विधायक भर हैं। यही हाल देश का भी है। देश में कितने नेता हैं ?
तो किसी ने सवाल किया तो जदयू अध्यक्ष ललन सिंह भड़क गए। सवाल था कि क्या जदयू में टूट होगी ? जदयू अध्यक्ष लल्लन सिंह ने पूछा किसने कहा ? पूछने वाले ने कहा नित्यानंद राय ने। लल्लन सिंह और भी भड़क गए। पैजामा से बहार हुए और कहने लगे ये कौन है ? लल्लन सिंह ने कहा ये कौन नेता है। यह तो हवा हवाई है। कुछ भी बोलते रहते हैं। ताकि मीडिया में बने रहे। उन्हें बोलने के लिए दिल्ली से भेजा जाता है। कुछ बोलेंगे तो कुछ मिलता रहेगा।

Read Here: Latest Hindi News Political | Political Samachar Today in Hindi

लल्लन सिंह यही नहीं रुके। उन्होंने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जयंती के मौके पर पान ,तांती और धानुक समाज के सदस्यों का सम्मान कराया था। कितनी भीड़ जुटी थी ?जितने वक्त थे उतने ही श्रोता थे। इस बात को छुपाने के लिए नित्यनंड राय विवादित बयान दे रहे हैं। ताकि उनके कार्यक्रमों की चर्चा न हो।
एक पत्रकार ने उपेंद्र कुशवाहा पर भी सवाल दाग दिया। लल्लन सिंह मुस्कुरा दिए। फिर गंभीर हुए और हमला करने लगे। उन्होंने कहा उनकी बात ही क्या करना ?लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी सीट के लिए बीजेपी वालों से बार्गेन कर रहे हैं। पत्रकार ने पूछा कुछ और भी कहिये। लल्लन सिंह आगे बढ़ गए। कहा जाकर कुशवाहा से ही पूछो कि वे क्या कर रहे हैं ? अपनी सीट की सम्भावना नहीं और पूरा बिहार जीतने चले हैं। बता दें कि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार में एनडीए की जीत की सम्भावना जताई थी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button