ट्रेंडिंगलाइफस्टाइल

14 Feb Valentine Day 2024: 14 February को ही Valentine Day क्यो मनाया जाता है? जानें पुरी कहानी

Know about every aspect related to valentine week

Valentine Day 2024: वैसे तो प्यार जताने का कोई समय नहीं होता आप जब उसे महसूस करें तब प्यार जता सकते हैं। लेकिन पूरे साल मैं एक महीना ऐसा आता है जिसे खास प्यार का या प्यार करने वालो का महीना कहा जाता है। सालभर लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए इस महीने का इंतजार करते है।

जो लोग किसी को पसंद करते और अपने प्यार का इजहार किसी खास मौके या दिन पर करना चाहते है। वो लोग अक्सर अपने दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए Valentine Day का इंतजार करते है। प्यार करने वालो के लिए फरवरी का ये महीना किसी त्योहार से कम नही होता।

Valentine Day का ये पर्व सिर्फ एक दिन का नही होता। ये 8 दिनों तक लगातार चलता है। जिसे valentine week के नाम से जाना जाता है। valentine week के अंतर्गत हर दिन का अलग मतलब होता है। जैसे rose day, propose day, chocolate day, teddy day, promise day, hug day kiss day और Valentine Day के रूप में मनाया जाता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है की valentine week सिर्फ फरवरी के महीने में ही क्यों मनाई जाती है। आज हम आपको यहां valentine week से जुडे़ हर पहलु के बारे में बताएंगे।

Valentine Day का नाम कैसे पड़ा

ऐसा माना जाता है की Valentine Day की शुरुआत Italy की राजधानी रोम में हुई थी। बात 269 AD की है, कहा जाता है की क्लॉडियस जो की रोम के राजा हुए करते थे। उस समय उनके शासनकाल में सेंट वैलेंटाइन नाम के एक पादरी हुआ करते थे। जिनके नाम पर Valentine Day का नाम रखा गया।

कब से हुइ Valentine Day मनाने की शुरुआत

सन् 269 AD में जहां सेंट वैलेंटाइन पुरी दुनिया में प्यार का पैगाम पहुचाना चाहते थे। प्यार को उकसाव देना चाहते थे। वही दुसरी तरफ रोम के राजा क्लॉडियस को इस बात से सख्त ऐतराज था।

रोम के राजा का ऐसा मानना था की प्यार इंसान के अंदर की शक्ति को खत्म करके उसे कमजोर बना देता है। यहां तक की रोम में तो यह कानून भी बनाया गया था कि, कोई भी राज्य अधिकारी या सैनिक कभी भी शादी नहीं कर सकते थे। जब इस बात का पता सेंट वैलेंटाइन को तो उन्होंने राजा के इस कानुन का विरोध करना शुरू कर दिया, और बहुत से राज्य अधिकारीयों और सैनिकों की शादीयां भी करवा दी।

राजा को इस बात की भनक लगते ही 14 फरवरी सन् 269 AD को Saint Valentine को फांसी पर चढाने की सजा सुना दि। सेंट वैलेंटाइन को फांसी होने के बाद रोम के लोगो ने Saint Valentine के इस बलिदान को प्यार के पर्व के रूप में मनाने का फैसला किया। और उस दिन के बाद से हर साल दुनियाभर में 14 February को Valentine Day मनाया जाने लगा।

valentine day के पीछे छिपी है एक और कहानी है

Valentine Day पर प्यार का इजहार करते समय पूछा जाता है, Will You Be My Valentine? क्या आप ये बात जानते है कि ऐसे क्यो पुछा जाता है। ऐसा इसलीए क्योकीं जब हम किसी से प्यार करते है, उसका मतलब यह होता है की हम उस इंसान के लिए जिससे हम सबसे ज्यादा प्यार करते है। उसके लिए हम निस्वार्थ भाव से सब कुछ कर सकते है। इसते पिछे की वजह यह है की जब सेंट वैलेंटाइन को फांसी की सजा सुनाई गई तब उन्होनें मरने के बाद अपने नेत्र दाान करने का फैसला किया।

दरासल Italy की राजधानी रोम में रहने वाली जैकोबस वहां के जेलर की एक बेटी थी। जो जन्म से ही नेत्रहीन थी। तब मौत के बाद सेंट वैलेंटाइन ने उसे अपनी आखें दान में देने का फैसला किया। उन्होंने जैकोबस के नाम एक पत्र भी लिखा जिसमें उन्होंने नेत्र दान करने की बात कही और साथ में लिखा तुम्हारा वैलेंटाइन। तभी से ऐसा पुछने की प्रथा सुरू हुई।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button