Women Bank Employee Insults Soldier: Only if you're illiterate can you join the army… Bank employee insults soldier, audio goes viral

Women Bank Employee Insult Soldier: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे देश को हैरानी में डाल दिया है। इस ऑडियो में एक बैंक की महिला कर्मचारी, जिसका नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है, एक सेना के जवान से बेहद अपमानजनक और शर्मनाक तरीके से बात कर रही है। यह ऑडियो क्लिप ना सिर्फ उस जवान का अपमान है, बल्कि यह हमारे देश के उन सभी सैनिकों का अपमान है जो अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं।
पढ़े : एलिवेटेड ट्रैक पर फंसी मोनोरेल, एसी बंद, स्थिति भयावह, घबराए यात्री नीचे कूदने को तैयार
क्या हुआ था?
मुंबई की एक बैंक कर्मचारी का ऑडियो सामने आया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा उमड़ रहा है। बताया जा रहा है , महिला लोन रिकवरी के लिए सेना के जवान को फोन करती है। जवान ने जब अपने लोन पर ज्यादा ब्याज लगने की बात पूछी, तो महिला आपा खो बैठी। उसने जवान को “गंवार” और “जाहिल” कहा। उसने कहा, “पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में नौकरी कर रहे होते, गंवार हो तभी बॉर्डर पर भेज दिए गए हो।” ये शब्द सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि एक बैंक कर्मचारी, जो ग्राहक सेवा में होती है, ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कैसे कर सकती है?
शहादत और परिवार पर शर्मनाक टिप्पणी
बात यहीं खत्म नहीं हुई। जब जवान ने महिला को ठीक से बात करने को कहा, तो उसका गुस्सा और बढ़ गया। उसने ना सिर्फ जवान, बल्कि उनकी शहादत और परिवार के बारे में भी बेहद शर्मनाक टिप्पणी की। उसने कहा, “तुम्हारे जैसे लोग ही होते हैं, जिनके बच्चे विकलांग पैदा होते हैं, तुम्हारे जैसे ही होते हैं जो बॉर्डर पर शहीद हो जाते हैं।”रखो अभी फोन। आओ पंद्रह दिन में, मैं देखती हूं तुम कहां के तुर्रम खान हो। कौन सी चीज हो।
मैं भी डिफेंस फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं। गाली देते हुए वह कहती है … मैं भी 12 साल से सीआरपीएफ में बिजनेस कर रही हूं। महिला की गाली सुनते ही सेना का जवान कहता है, मैं आपको दिखाता हूं, जिस तरह से आप बात कर रही हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘…ज्ञान क्या घंटा दोगे…’
महिला कहती है दिखाओ… दिखाओ… दिखाओ… कितनी बड़ी फैमिली से हो। इतनी बड़ी फैमिली से होते तो लोन पर नहीं जीते। 15-16 लाख लोन न लेते। चल ज्ञान मत दे। लोन पर जी रहे हो, मुझे ज्ञान दोगे घंटा…। सेना का जवान कहता है.. लोन पर जी रहे हो? महिला कहती है हां बिल्कुल, 5 हजार रुपये देने में तुम्हारी नानी याद आ गई हैं। सेना का जवान कहता है, अब मैं आपको दिखाता हूं, आपकी रिकॉर्डिंग है मेरे पास। महिला कहती है बोल मत अब आकर दिखा… रख रिकॉर्डिंग, जिधर भेजने का है भेज, जिधर दिखाने का है, दिखा, बिंदास दिखा, जो चाहिए मैं भेज देती हूं। तुम क्या घंटा मुझे देखोगे, तुम जो उखाड़ सकते हो, उखाड़ लो। तू आ, दिखाती हूं।
‘तेरे बाप की नौकर नहीं…’
सेना का जवान कहता है कि सर्विस सर्टिफिकेट जो बनाया है, वह मुझे भेजो, तो वह कहती है कि क्यों स्क्रीनशॉट नहीं लिया क्या? क्यों कुछ भेजूं, तेरे बाप की नौकर हूं। पागल दिखती हूं, पांच-छह हजार रुपये के लिए रो रहा है… चल रख फोन।
ये बातें सुनकर हर भारतीय का खून खौल उठेगा। हमारे जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा करते हैं, और उन्हें ऐसे शब्द सुनना पड़े, यह बेहद दुखद है।
HDFC बैंक ने क्या कहा?
यह ऑडियो क्लिप एचडीएफसी बैंक से जुड़ा बताया जा रहा था। जब यह ऑडियो वायरल हुआ तो लोगों ने सोशल मीडिया पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। हालांकि, एचडीएफसी बैंक ने तुरंत इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि ऑडियो में सुनाई दे रही महिला उनकी कर्मचारी नहीं है। बैंक ने यह भी साफ किया कि वे इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं करते, क्योंकि यह उनके सिद्धांतों के खिलाफ है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
लोगों में भारी गुस्सा
यह घटना एक ऐसे समय में हुई है, जब हम सभी को अपने सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस महिला की हर तरफ आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि जिसने देश के लिए अपनी जान जोखिम में डाली, उसका इस तरह से अपमान करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हम अपने सैनिकों का सम्मान करना भूल गए हैं? यह सिर्फ एक ऑडियो क्लिप नहीं, बल्कि हमारे समाज के मूल्यों पर एक बड़ा सवाल है।

