CWC Meeting: बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक, कांग्रेस करेगी चुनावी रणनीति तैयार

CWC Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए पार्टी की शीर्ष इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पहली बार आजादी के बाद पटना में आयोजित करने का फैसला किया है। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति, उम्मीदवार चयन, गठबंधन समीकरण और संगठन को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पार्टी इसे बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करने का अहम कदम मान रही है। 24 सितंबर को होने वाली इस बैठक में सोनिया गांधी,राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, के. सी. वेणुगोपाल समेत देशभर के दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल होंगे। बैठक का आयोजन संभावित रूप से सदाकत आश्रम ,पटना में होगा।
पहली बार पटना में सीडब्ल्यूसी बैठक
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक पटना में आयोजित होना एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। आज़ादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी इस बड़ी रणनीतिक बैठक की मेज़बानी कर रही है। पार्टी के मुताबिक, यह कदम कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और राज्य में संगठन को दोबारा मज़बूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।
बिहार में संगठन को दोबारा खड़ा करने की कोशिश
पिछले दो दशकों में बिहार में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हुआ है। क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करना उसकी मजबूरी रहा है। 2015 में महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने पर कुछ सफलता जरूर मिली थी, लेकिन 2020 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस वजह से संगठन पर कई सवाल उठे। इस बार पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का संकेत दे रही है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
दिग्गज नेताओं का जमावड़ा देगा नया संदेश
बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
का कहना है कि इस बैठक से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और विपक्षी दलों को भी यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस इस बार चुनाव को लेकर गंभीर और पूरी तरह तैयार है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बिहार कांग्रेस इसे बता रही है ऐतिहासिक मौका
बिहार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इस बैठक को ऐतिहासिक बता रहा है। उनका कहना है कि पटना में सीडब्ल्यूसी की बैठक से प्रदेश कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस बैठक से संगठन को दोबारा जीवंत करने की राह प्रशस्त होगी और राज्य में कांग्रेस अपनी खोई ज़मीन वापस हासिल कर सकेगी।

