न्यूज़

Yemen Migrant Boat Sank: यमन के समुद्र में डूबी नाव, 49 लोगों की हुई मौत, 140 लोग लापता

Yemen Migrant Boat Sank: Boat sinks in Yemen sea, 49 people died, 140 people missing

यमन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप सब हैरान हो जाएंगे। दरअसल समुद्र में नाव डूबने से 49 लोगों की मौत हो गई है साथ ही 140 लोग अभी भी लापता हैं जिनका कोई भी पता नहीं चल रहा है। यह नव हॉर्न ऑफ अफ्रीका से यमन जा रही थी, इस बीच 10 जून को नाव समंदर में पलट गई। जिसमें 260 लोग सवार थे। इस नाव में सबसे ज्यादा सोमालिया और इथियोपिया के लोग सवार थे। वहीं विदेशी रिपोर्ट की माने तो उनके मुताबिक नाव में सवार लोग यमन पहुंचने के लिए अदन की खाड़ी को पार करते हुए सोमालिया के उत्तरी तट से निकले थे। यह लोग करीब 320 किलोमीटर की दूरी तय कर रहे थे। तभी बीच में यह दुर्घटना हो गया। हॉर्न ऑफ अफ्रीका और पूर्वी अफ्रीका से आए लोगों को खतरनाक रास्तों से गुजरा एक मजबूरी हैं, यह लोग यमन के रास्ते सऊदी अरब और अरबी इलाके में पहुंचाने के लिए खतरनाक यात्रा करने पर मजबूर हैं। विदेशी रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में 6 बच्चे और 31 महिलाएं शामिल हैं जबकि 71 लोग को बचाया गया है जिसमें से आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन अभी भी कई लोग लापता हैं जिसकी तलाश जारी है।

हालांकि की यह कोई पहली बार नहीं हुआ हैं इससे पहले भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। बता दे कि अप्रैल में एक और घटना सामने आई थी जिसमें यमन पहुंचने की कोशिश में दो जहाज डूब गया था और इस घटना में 62 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं IOM के मुताबिक इस रास्ते में काम से कम 1860 लोग मर गए हैं या लापता हो गए हैं जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है।

बता दे कि लगभग एक दशक से चल रही युद्ध की वजह से यमन काफी प्रभावित हो चुका है। इसके बावजूद भी लोग इसी रास्ते से जा रहे हैं गाजा पट्टी और इजरायल के युद्ध के बाद भी प्रवेश काम नहीं हुआ है। वहीं IOM ने पिछले महीने एक जानकारी साझा किया था जिसमें बताया था कि यमन से आने वाले लोगों की संख्या 2021 और 2023 से करीब तीन गुना बढ़ गई है। यह संख्या 27 हजार से बढ़कर 90 हजार से अधिक हो गई हैं। जिस वजह से दुर्घटनाएं भी काफी ज्यादा सामने आ रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button