Up Bijnor News: एक युवक हाथों में झंडा लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक नशा करने का आदी है,और इससे पहले भी वह टावर पर चढ़ गया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा उसे नीचे उतारा गया था। आज फिर युवक टावर पर चढ़ गया. पुलिस मौके पर पहुंची हुई है,और युवक को मोबाइल टावर से नीचे उतारने के प्रयास कर रही है। युवक को नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था लेकिन उसके बाद भी यह फिर से नशे का आदी हो गया और इस तरह की हरकत करने लगा है।
थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला जाटान निवासी,गुड्डू इलाके में लगे एक बड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया।मोबाइल टावर पर चढ़ने के बाद उसने हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।
टावर पर चढ़े गुड्डू को देखने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।पुलिस भी गुड्डू को टावर से उतरने के काफी प्रयास कर रही है।लेकिन गुड्डू मोबाइल टावर से उतरने का अभी नाम नहीं ले रहा है।टावर की चोटी पर चढ़कर वह अनाप-शनाप बातें कर रहा है।
वहीं पुलिस भी उसे उतारने के लिए उसको अपने विश्वास में ले रही है,पूरे इलाके में अफ़रा तफरी का माहौल बना हुआ है।
पुलिस भी टावर के आसपास खड़ी हुई है,और टावर पर चढ़े गुड्डू को हर संभव मदद का भरोसा दिला रही है।एक साल पूर्व भी गुड्डू इसी मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।और कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा उसे नीचे उतर गया था।आज भी पुलिस गुड्डू को नीचे उतारने के अपनी तरफ से काफी प्रयास करने में जुटी हुई है।

