Zubeen Garg Death: नहीं रहे ‘या अली’ सिंगर जुबीन गर्ग, स्कूबा डाइविंग हादसे में गई जान,

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग के अचानक निधन की खबर ने पूरे संगीत जगत और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। 52 वर्षीय असमिया सिंगर सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग हादसे का शिकार हो गए। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। जुबीन सिंगापुर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे, लेकिन शो से ठीक पहले यह हादसा हो गया।
जुबीन के निधन ने न केवल असम बल्कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट और देशभर के संगीत प्रेमियों को शोक में डूबो दिया है। उनकी आवाज और संगीत ने उन्हें नॉर्थ-ईस्ट का सांस्कृतिक प्रतीक बना दिया था। उनके जाने से भारतीय संगीत जगत ने एक अमूल्य सितारा खो दिया है।
सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर पुलिस ने जुबीन गर्ग को स्कूबा डाइविंग हादसे के बाद समुद्र से बाहर निकाला और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल टीम ने काफी देर तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
असमिया संस्कृति के प्रतीक थे जुबीन गर्ग
पूर्व राज्यसभा सांसद रिपु बोरा ने एक्स पर शोक जताते हुए लिखा है कि हमारे कल्चर के प्रतीक जुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा सदमा और दुख हुआ है। उनकी आवाज, संगीत और साहस ने असम और पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनके परिवार, फैंस और करीबियों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। शांति से आराम करें, लीजेंड। असम और नॉर्थ-ईस्ट में लाखों फैंस उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘या अली’ से बॉलीवुड में मिली पहचान
जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को जोरहाट (असम) में हुआ था। वे एक सिंगर होने के साथ-साथ कंपोजर, म्यूजिक डायरेक्टर और एक्टर भी थे। उन्होंने गैंगस्टर फिल्म के लिए गाया गाना ‘या अली’ गाकर बॉलीवुड में अपार लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने हिंदी और असमिया के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, नेपाली और मराठी में भी कई हिट गाने गाए। वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके थे।

