Uttar Pradesh Weather Update: लू के थपेड़ों से यूपी बेहाल, बस 3 दिन और… फिर मिलेगी राहत!
उत्तर प्रदेश में इन दिनों सूरज आग बरसा रहा है और गर्मी का सितम लोगों को बेहाल कर रहा है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे सुकून मिलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यह गर्मी और भी जोर पकड़ेगी, लेकिन 11 जून से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों सूरज आग बरसा रहा है और गर्मी का सितम लोगों को बेहाल कर रहा है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी हैं, जिससे सुकून मिलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में यह गर्मी और भी जोर पकड़ेगी, लेकिन 11 जून से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म पछुआ हवाओं के चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
प्रयागराज में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, आगरा भी 43 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। दिन के वक्त तो मानो आग बरस रही है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। रात में भी अब उमस और गर्मी ने चैन छीन लिया है।
अगले कुछ दिन ‘लू’ का अलर्ट!
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों का प्रभाव खत्म हो गया है, जिससे आसमान साफ है और विकिरणीय ऊष्मन में वृद्धि हुई है। इसी कारण दक्षिणी उत्तर प्रदेश में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ेगी।
खासकर, 9 से 11 जून के दौरान बुंदेलखंड, विंध्य और उससे सटे क्षेत्रों में लू चलने की आशंका है। गर्म सतही पछुआ हवाएं और ऊपरी क्षोभमंडल में प्रतिचक्रवात की स्थिति के कारण तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 8 जून को प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, और इस दिन लू या बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
11 जून से बारिश लाएगी राहत!
गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवाएं सक्रिय होंगी, जिससे बारिश की शुरुआत हो सकती है। यह बारिश धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की ओर भी बढ़ेगी और तापमान में गिरावट लाकर लोगों को लू से राहत देगी।
अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी तरह, न्यूनतम तापमान में भी अगले 3-4 दिनों के दौरान 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
तो तैयार रहिए, अगले कुछ दिन और गर्मी का सामना करना होगा, लेकिन 11 जून के बाद आसमान से बरसने वाली बूंदे गर्मी के इस सितम से थोड़ी राहत जरूर देंगी!
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV