Dharmendra Tribute: 'ही-मैन' धर्मेंद्र की याद में सजेगी 27 नवंबर की रात, सोनू निगम पेश करेंगे सदाबहार गाने

Dharmendra Celebration Of Life: बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के सम्मान में उनके परिवार ने ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ नाम से एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करने की तैयारी की है। इस कार्यक्रम में उनकी याद में उनके सदाबहार गाने गाए जाएंगे और उनके शानदार फिल्मी सफर को याद किया जाएगा।
बता दें कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबर ने पूरे देश को दुखी कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाहरुख खान सहित कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अब यह आयोजन उनके चाहने वालों और इंडस्ट्री के लोगों को एक मंच पर लाकर ही-मैन धर्मेंद्र की यादों को फिर से जीवंत करेगा।
27 नवंबर को होगा ‘Celebration Of Life’ कार्यक्रम
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, देओल परिवार ने पारंपरिक प्रेयर मीट के बजाय एक भावुक लेकिन उत्सवपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम 27 नवंबर की शाम को मुंबई के बांद्रा स्थित Taj Lands End के पास होगा।इस आयोजन में देओल परिवार के अलावा धर्मेंद्र के करीबी दोस्त, इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार और उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के पिता अस्पताल से डिस्चार्ज, क्या अब होगी शादी? सस्पेंस बरकरार
सोनू निगम पेश करेंगे धर्मेंद्र के सदाबहार गाने
इस खास शाम की सबसे बड़ी आकर्षण सोनू निगम होंगे, जो धर्मेंद्र के मशहूर गानों को अपनी आवाज में पेश करेंगे। माना जा रहा है कि वे वे सभी गीत गाएंगे, जिन्होंने पर्दे पर धर्मेंद्र की मौजूदगी को यादगार बनाया और जिन पर कई पीढ़ियां आज भी झूमती हैं।
संगीत, किस्सों और यादों से भरी होगी शाम
इस आयोजन का मकसद धर्मेंद्र की मुस्कान, उनका रोमांटिक अंदाज़, उनका जिंदादिल स्वभाव और उनका शानदार अभिनय इन सभी को फिर एक बार यादों में जिंदा करना है। उनके चाहने वाले उनके किस्से, यादें और उनके साथ बिताए खास पल साझा करेंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
60 साल से अधिक का शानदार करियर
धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी अभिनेताओं में शामिल हो गए। ‘शोले’, ‘धरम वीर’, ‘दोस्त’, ‘अपने’, ‘सीता औरगीता’, ‘कटी पतंग’ जैसी फिल्में आज भी उनकी प्रतिभा का प्रमाण हैं। 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर उन्होंने करोड़ों दिलों में जगह बनाई और हमेशा के लिए अमर हो गए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
धर्मेंद्र फिल्मों से आगे बढ़कर एक भावना
धर्मेंद्र सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसा नाम थे जिसे सुनते ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। रोमांस, एक्शन और कॉमेडी हर जॉनर में उनकी कला का जादू साफ दिखता था। उनके नाम पर आयोजित यह ‘Celebration Of Life’ उस लीजेंड को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिसने हिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दी।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

