Kapil Sharma Canada Firing: कनाडा पुलिस के पास पावर नहीं... रेस्टोरेंट फायरिंग पर कपिल शर्मा का बयान, बोले– मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं

Kapil Sharma Canada Firing: कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा ने पहली बार कनाडा स्थित अपने रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उनकी वैंकूवर स्थित ईटरी पर बीते महीनों में तीन बार गोलियां चली थीं, जिसके बाद मामला कनाडाई फेडरल एजेंसी तक पहुंच गया। अब फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कपिल शर्मा ने इस घटना पर बात की और कनाडा व मुंबई पुलिस के बीच बड़ा फर्क भी बताया।
कपिल ने साफ कहा कि उनकी नजर में कनाडा पुलिस के पास उतनी शक्ति और अधिकार नहीं हैं कि वे ऐसे मामलों को प्रभावी तरीके से संभाल सकें। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद मामला कनाडा की संसद तक पहुंचा और अब वहां के कानून-व्यवस्था सुधार की दिशा में कदम बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि भारत विशेषकर मुंबई में वह हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं।
‘कनाडा पुलिस के पास इतनी पावर नहीं’
कपिल शर्मा ने बताया, ‘ये इंसिडेंट कनाडा में हुआ, वैंकूवर में. मुझे लगता है तीन बार वहां फायरिंग हुई. और शायद वहां के नियम ऐसे हैं कि पुलिस के पास इतनी पावर नहीं है कि वो स्थिति संभाल सकें. हमारे केस के बाद ये मामला फेडरल में चला गया… कनाडा की पार्लियामेंट में भी इस पर चर्चा हुई।’ उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां कई लोगों ने उन्हें फोन कर कहा कि स्थानीय स्तर पर अपराध पहले से हैं, लेकिन उनके कैफे पर फायरिंग होने से मामला गंभीरता से लिया गया।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
‘मुंबई पुलिस जैसी कोई नहीं’- कपिल शर्मा
कपिल ने कहा, ‘मैं अपने देश में, खासकर मुंबई में कभी असुरक्षित महसूस नहीं करता. हमारी मुंबई पुलिस जैसा कोई नहीं है.’ उन्होंने कहा कि घटना भले दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन इससे कनाडा पुलिस अब व्यवस्था सुधार की दिशा में कदम उठा रही है। कपिल शर्मा ने अपनी कॉमिक स्टाइल में यह भी कहा, ‘जितनी बार गोली चली, उसके बाद हमें हमारे कैफे की और भी बड़ी ओपनिंग मिली. ऊपर वाला साथ है तो सब ठीक है.’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ रिलीज को तैयार
बता दें कि कपिल शर्मा के कैफे पर तीन अलग-अलग तारीखों पर फायरिंग हुई थी। पहले 10 जुलाई को फिर 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को फायरिंग हुई थी। तीनों घटनाओं में कैफे को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली। वहीं आज उनकी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस इवेंट में मौजूद कपिल ने बताया कि फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

