CM Yogi Latest News: जेवर एयरपोर्ट तैयार… अब बस योगी की मुहर बाकी! आज हो सकता है बड़ा ऐलान

CM Yogi Latest News: उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े और देश के प्रमुख मेगा प्रोजेक्ट्स में शामिल जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब अपने अंतिम चरण में पहुच चुका है। लंबे समय से निर्माणाधीन इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर आज बड़ा अपडेट सामने आने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को नोएडा के दौरे पर आ रहे हैं और इस दौरान वे एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। माना जा रहा है कि उनके इस दौरे के बाद एयरपोर्ट के औपचारिक उद्घाटन की तारीख का भी ऐलान किया जा सकता है।
पढें: यूपी में कट सकता है 3 करोड़ वोट…अखिलेश यादव ने लगाया बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
सीएम योगी का कार्यक्रम बदला, अब सीधे जेवर पहुंचेंगे
नोएडा प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। वे पहले सेक्टर-50 स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे सीधे जेवर एयरपोर्ट जाएंगे, जहां वे रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक सिस्टम और यात्रियों के लिए बनाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और यमुना प्राधिकरण की टीमों को निरीक्षण से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
DGCA की अंतिम मंजूरी जल्द मिलने की उम्मीद
सूत्रों के अनुसार एयरपोर्ट को DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से अंतिम मंजूरी जल्द ही मिल सकती है। DGCA की टीम पहले ही सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। उद्घाटन की तारीख पहले कई बार बदल चुकी है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि CM योगी खुद तारीख की घोषणा कर सकते हैं।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
जेवर और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की सुरक्षा और मजबूत
जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र को हाई -सिक्योरिटी जोन बनाने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सेक्टर-32 और सेक्टर-18 में दो नए पुलिस फायर स्टेशन बनाने को अनुमोदन मिल गया है। इन स्टेशनों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द ही PWD निर्माण कार्य शुरू करेगा।
इन फायर स्टेशनों के शुरू होने से आगजनी, सड़क दुर्घटनाओं और औद्योगिक हादसों में पुलिस और फायर ब्रिगेड की पहुंच पहले से कहीं तेज होगी। यह कदम एयरपोर्ट के आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
भंगेल एलीवेटेड रोड का भी हो सकता है लोकार्पण
सीएम योगी के दौरे का एक और अहम पहलू भंगेल एलीवेटेड रोड का लोकार्पण हो सकता है। यह रोड करीब 608 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई है और इसे कुछ समय पहले ट्रायल के लिए खोल भी दिया गया था।
इसके शुरू होने से नोएडा से दादरी रूट पर सफर काफी आसान होगा। एलीवेटेड रोड के चलते नीचे ट्रैफिक का दबाव कम होगा, जिससे बरौला, भंगेल और आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। औपचारिक उद्घाटन की घोषणा सीएम दौरे के दौरान की जा सकती है।
यूपी के विकास की नई उड़ान
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट्स में शामिल होने वाला है। यह प्रोजेक्ट वेस्ट यूपी की आर्थिक प्रगति में बड़ी भूमिका निभाएगा। एयरपोर्ट बनने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यटन के साथ-साथ व्यापार को भी नया आयाम मिलेगा।
इस एयरपोर्ट के तैयार होने से दिल्ली–एनसीआर का एयर ट्रैफिक बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बहुत मजबूत होगी।
सीएम योगी का नोएडा दौरा जेवर एयरपोर्ट के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। निरीक्षण के बाद उद्घाटन की तारीख घोषित किए जाने की संभावना ने स्थानीय लोगों और यात्रियों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सुरक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से होने वाला विकास उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने वाला है।

