उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Uttarakhand: विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों की पुलिस से झड़प, दो महिलाकर्मी गिरफ्तार

बर्खास्त कर्मचारियों ने Uttarakhand विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में एक शपथ पत्र दाखिल किया था। इस शपथ पत्र में उन्होने Uttarakhand राज्य बनने से अब तक विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों को अवैध बताया था।

देहरादून। विधानसभा सचिवालय के सामने बर्खास्त कर्मचारियों का धरना दिया। यह बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने धरनारत कर्मचारियों को जबरन उठाने का प्रयास किया। इस पर बर्खास्त कर्मचारियों की पुलिस से झड़प हुई। उत्तराखंड पुलिस ने इस मामले में दो महिलाकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने 2016 के बाद की Uttarakhand विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों को अवैध बताकर रद्द कर दिया है। बर्खास्त कर्मचारियों ने Uttarakhand विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर भेदभाव का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष ने हाईकोर्ट में एक शपथ पत्र दाखिल किया था। इस शपथ पत्र में उन्होने Uttarakhand राज्य बनने से अब तक विधानसभा सचिवालय में हुई नियुक्तियों को अवैध बताया था।

यह भी पढेंः Vagabond Animals in School: ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को सरकारी स्कूल में बांधा,शिक्षिका-छात्र परेशान

लेकिन सेवाएं समाप्त केवल 2016 के बाद कि नियुक्तियां पाने वाले कर्मचारियों की ही की गयी है। उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों के बारे में पांच दिन के अंदर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे सपरिवार राज्य भर में उग्र आंदोलन करेंगे।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button