ट्रेंडिंगन्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति

आखिर क्यों चर्चा में है सीएम शिवराज की बुधनी सीट ?

Madhya Pradesh Election News2023: मध्यप्रदेश का चुनाव प्रचार आज थम गया। 17 तारीख को यहाँ चुनाव होने हैं और अब शाम से पार्टी के लोग अपने -अपने पक्ष में जनता को मोड़ने के लिए घर -घर प्रचार कर सकते हैं। आज के बाद चुनावी सभाएं नहीं होगी। लेकिन इस बार मध्यप्रदेश में कई सीटें ऐसी हैं जो काफी चर्चा में है। एक सीट तो बुधनी ही है। इसी सीट से सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मैदान में खड़े हैं। शिवराज सिंह के लिए बुधनी सीट परंपरागत सीट है। वे कई बार यहाँ से चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन इस बार शिवराज का मुकाबला रामायण के हनुमान से हो रहा है। कांग्रेस ने रामायण के हनुमान बने पात्र विक्रम मस्ताल शर्मा को बुधनी से उतारा है।
मस्ताल अभी हाल में ही कांग्रेस से जुड़े और पार्टी ने उन्हें बुधनी से उम्मीदवार भी बना दिया। मस्ताल के उतरने से बुधनी हॉट सीट हो गया है। इस सीट पर अब सबकी निगाहें हैं। पहले माना जाता था कि बुधनी सीट से शिवराज भारी वोट के साथ जीत हासिल करेंगे लेकिन अब शिवराज की परेशानी बढ़ी हुई है क्योंकि मस्ताल की सभाओं में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। वैसे भी कांग्रेस ने चारो तरफ से बुधनी की घेराबंदी भी की है। वोटरों को अपनी तरफ करने के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने कई नीतियां अपना रखी है।

Read More News: Latest Political News in Hindi | Hindi Samachar Today Politic’s

लेकिन मामला केवल कांग्रेस उम्मीदवार मस्ताल का ही नहीं है। इस सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुछ उम्मीदवार तो दूसरी दलों से हैं जबकि कुछ बागी और निर्दलीय। सबकी अपनी कहानी है और सबके साथ भीड़ की एक टोली भी है। शिवराज की परेशानी बढ़ी हुई है। सपा के उम्मीदवार मिर्ची बाबा भी मैदान में हैं उनके भक्तों की उमड़ी भीड़ से शिवराज की मुश्किलें बढ़ी हुई है। लोग यह कह रहे हैं कि पहली बार शिवराज बुधनी में घिरते जा रहे हैं। पहले जो लोग उनके साथ थे उनमे से बहुत से लोग अब बीजेपी से अलग हो गए हैं।

Read More: Latest Hindi News Madhya Pradesh | Madhya Pradesh Samachar Today in Hindi

बुधनी की तरह की छिंदवाड़ा सीट भी हॉट बनी हुई है। पहले यह सीट कमलनाथ के लिए जैसे आरक्षित मान लिया गया था लेकिन इस बार छिंदवाड़ा की लड़ाई मध्यप्रदेश में काफी चर्चा में है। कमलनाथ इस बार इसे सीट से मैदान में हैं लेकिन बीजेपी ने उनके खिलाफ विवेक बंटी साहू को मैदान में उतारा है। इस सीट पर भी 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। आदिवासी बहुल यह सीट इस बार किसके पास जाएगा कोई कह नहीं सकता। बीजेपी भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है जबकि कमलनाथ किसी भी सूरत में यह सीट जीतना चाहते हैं। अगर यह सीट कांग्रेस नहीं जीत पाती है तो कमलनाथ की परेशानी बढ़ सकती है।
हॉट सीट में शामिल नरसिंहपुर सीट भी है। यह सीट भी काफी चर्चा में है। यहाँ से बीजेपी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहाँ से जलम सिंह पटेल को मैदान में उतार रखा है। पटेल और पटेल की यह लड़ाई काफी दुइलचस्प हो चली है। इसी तरह से मुरैना की दिमनी सीट भी हॉट बन गया है। यहाँ से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मैदान में है। कांग्रेस ने भी यहाँ से रविंद्र सिंह तोमर को उतार रखा है। इसके साथ ही तीन और भी तोमर यहाँ से चुनावी मैदान में हैं।
देखना ये है कि इन हॉट सीट पर किसकी जीत होती है। मौजूदा समय में भले ही सभी पार्टियां जीत का दावा करती हो लेकिन भीतर से सबके पसीने छूट रहे हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button