उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर आज होगा फैसला, किसको मिलेंगी कितने सीटे?

INDIA ALLIANCE Baithak: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को लेकर सियासी पारा हाई होने लगा है, भारतीय जनता पार्टी भी फुल एक्शन में नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष में अभी सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा इंडिया गठबंधन के गले की फांस बना हुआ है। लेकिन अब इसका समाधान निकालने की तैयारी हो रही है। यूपी में सीट शेयरिंग पर आज कांग्रेस, SP और INLD नेताओं की बैठक होगी। तीनों दलों के नेताओं की ये अहम बैठक आज शाम 4 बजे होगी।

Read: Latest News of Ram Mandir in Hindi !NewsWatchIndia

बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेस 2009 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) में अपने प्रदर्शन के आधार पर सीटें मांग रही थी।लेकिन अब वो समाजवादी पार्टी (sp)के साथ एक नए फॉर्मूले पर सहमत हो सकती है। एक तरफ यूपी में सीट बंटवारे पर बात बनने की उम्मीद है तो दिल्ली(Delhi) और पंजाब (Punjab) में सीट भी आज ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो सकता है।आज शाम 6 बजे कांग्रेस और आप नेताओं की दूसरे दौर की बातचीत होगी। इसमें इन दोनों राज्यों के अलावा गुजरात, और गोवा में भी सीट बंटवारे पर चर्चा की उम्मीद है। इस बीच बिहार में भी इंडिया गठबंधन सीट बंटवारे पर मंथन कर रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया है कि जल्दी ही सबकुछ तय कर लिया जाएगा।

Read: Latest News of Ram Mandir in Hindi !NewsWatchIndia

तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुरू होने से पहले ही बीजेपी ने कांग्रेस की यात्रा पर बड़ा हमला बोल दिया है।बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा (JP Nadda) ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ करार दिया और देश को एकजुट करने में कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा नड्डा ने कहा कि  ‘‘कांग्रेस अपनी ‘‘फूट डालो और राज करो’’ की राजनीति के लिए जानी जाती है और उसने देश को ‘‘बांटने’’ के लिए सब कुछ किया। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल ‘‘वोट बैंक’’ की राजनीति में रुचि रखती है। वहीं, राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Shubham Pandey। Uttar Pradesh Bureau

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button