ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

जोहान्सबर्ग की बार में फायरिंग, 14 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

नई दिल्ली/ जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के सोबेटो टाउनशिप के पास एक बार में बंदूकधारियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग किये जाने से 14 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये। मरने वाले लोगों में अधिकांश 19 से 35 वर्ष तक के युवा हैं, जो बार में पार्टी मनाने और एंजॉय करने बार में आये थे। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर एक मिनीबस में सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे।

आरलैंडों के कमांडो ब्रिगेडियर नीनहलीनहला कुवेका का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। हमलावरों ने बार में इस घटना को क्यों अंजाम दिया, इसका पता नहीं चल सका है। उनका दावा है कि हमलावरों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: देश को ‘लावारिस’ छोड़ विदेश भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति, पीएम ने भी अपनी जिम्मेदारी से हाथ खींचे !

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जो लोग मस्ती कर रहे थे, अचानक फायरिंग होने से वहां भगदड़ मच गयी। वहां पार्टी मना रहे लोगों ने हमलावरों से जान बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधाधुंध फायरिंग से चंद सेकंड में ही उनके शव फर्श पर पड़े थे।

International Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button