BlogSliderचटपटीट्रेंडिंगदिल्लीराज्य-शहर

Delhi News: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता की ओडिशा यात्रा, पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता की ओडिशा यात्रा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अनुभवों से भरपूर रही। उन्होंने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए, कोणार्क सूर्य मंदिर और रघुराजपुर हेरिटेज विलेज का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कलाकारों से संवाद कर भारतीय कला-संस्कृति की गहराई को करीब से जाना।

Delhi News: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता की ओडिशा यात्रा कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पड़ावों से होकर गुजरी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए, कोणार्क स्थित विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर का भ्रमण किया और रघुराजपुर हेरिटेज विलेज में पद्मश्री कलाकारों से संवाद किया।

श्री संबित पात्रा से शिष्टाचार भेंट

पुरी लोकसभा से सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री संबित पात्रा ने ओडिशा में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री पात्रा ने श्री गुप्ता और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट को ओडिशा की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक ‘गमछा’ भेंट कर उनका सम्मान किया।

पढ़े :दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने ई-विधान के कार्यान्वयन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ व्यापक चर्चा की

विधानसभा अध्यक्ष श्री गुप्ता ने श्री पात्रा को दिल्ली विधानसभा का प्रतीक चिन्ह भेंट किया और दोनों नेताओं के बीच दिल्ली विधानसभा में चल रहे विधायी कार्यों तथा ई-विधान प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक और विचारोत्तेजक संवाद हुआ।

दिल्ली विधानसभा की प्रगति पर चर्चा

श्री संबित पात्रा ने दिल्ली विधानसभा की विधायी कार्यवाही में आए सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना की और श्री गुप्ता को आठवीं विधानसभा के सफल सत्रों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री गुप्ता ने संवैधानिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और आध्यात्मिक अनुभव

श्री गुप्ता ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शोभा विजेंद्र भी उनके साथ रहीं।

पढ़े ताजा अपडेटNewswatchindia.comHindi NewsToday Delhi News, Breaking

दर्शन के उपरांत श्री गुप्ता ने कहा, “पुरी की पावन नगरी में हृदय अध्यात्म से भर गया। इस धरती पर सनातन संस्कृति के महान संतों ने तपस्या की है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन से मन प्रफुल्लित है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि समस्त विश्व का कल्याण हो और जनमानस को निरोगी जीवन प्राप्त हो।”

हस्तकला की धरोहर: रघुराजपुर हेरिटेज विलेज का दौरा

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद श्री गुप्ता ने पुरी स्थित रघुराजपुर हेरिटेज विलेज का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने पद्मश्री गुरु मगुनी दास द्वारा स्थापित गुरुकुल में जाकर परंपरागत शिल्प और कला की बारीकियों को नज़दीक से जाना।

उन्होंने गांव के हस्तकला कलाकारों से संवाद किया और तलपत्र चित्रों जैसी पारंपरिक कलाओं की सराहना की। यह भ्रमण न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध था, बल्कि भारत की जीवंत लोककला परंपरा से भी परिचय कराता है।

Latest ALSO New Update Uttar Pradesh Newsउत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

कोणार्क सूर्य मंदिर का ऐतिहासिक भ्रमण

अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में श्री गुप्ता और उनका प्रतिनिधिमंडल कोणार्क स्थित विश्वप्रसिद्ध सूर्य मंदिर पहुँचा। उन्होंने मंदिर की स्थापत्य कला, नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व का अवलोकन किया और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत को नमन किया।

Political News: Find Today’s Latest News on PoliticsPolitical Breaking News,Delhi News राजनीति समाचार, राजनीति की खबरे from India and around the World on News watch india.

Follow Us: हिंदी समाचारBreaking Hindi News Live  में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुडलाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें  हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। TwitterNEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Show More

Written By। Mansi Negi । National Desk। Delhi

मेरा नाम मानसी नेगी है और मैं न्यूज वॉच इंडिया" की लेखिक हूँं। मैं एक पत्रकार और सामयिक विषयों पर विश्लेषक हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से, मेरा उद्देश्य आपको ताजातरीन और विश्वसनीय खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से अपडेट रहें। मुझे राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों पर लिखना पसंद है और मैं हमेशा निष्पक्षता और सत्य के साथ खबरें पेश करने का प्रयास करता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button