Ahemdabad Chandola Lake: चंदोला झील को बचाने के लिए तोड़े जा रहे हैं 3000 मकान, दिन-रात चल रहे हैं बुलडोजर
अहमदाबाद की चंदोला झील में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने का काम चल रहा है। करीब 3000 मकान और दुकानें तोड़ी जा रही हैं। एक लाख वर्ग फीट क्षेत्र से अवैध निर्माण हटाए जाएंगे। झील के सौंदर्यीकरण की भी योजना बनाई जा रही है।
Ahemdabad Chandola Lake: गुजरात के अहमदाबाद जिले के चंदोला झील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में झील के आसपास और अंदर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, मकान, दुकानें और अन्य संरचनाओं सहित लगभग 3000 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा। यह अभियान एक लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में चलाया जा रहा है।
आपको बता दें कि यह ध्वस्तीकरण कार्य चंदोला झील के सौंदर्यीकरण के तहत किया जा रहा है। भविष्य में झील के सौंदर्यीकरण के लिए और भी काम किए जाएंगे। शहर के पर्यावरण और झील के जलस्तर को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस अभियान के दौरान प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास किया जाएगा।
पढ़े : केंद्र सरकार का एक्शन, अवैध विदेशी नागरिकों पर देशभर में कार्रवाई
चांदोला झील का होगा सौंदर्यीकरण
अहमदाबाद शहर में चांदोला झील पर चल रहा ध्वस्तीकरण कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्य झील के पर्यावरण को सुधारने और इसे उसके मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए किया जा रहा है। कई वर्षों से चांदोला झील के आसपास अवैध निर्माण किए गए थे, जिससे झील का पानी प्रदूषित हो रहा था और आसपास के पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
इस तोड़फोड़ अभियान में 3000 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिसमें मकान, दुकानें और अन्य निर्माण शामिल हैं। इस कार्य में एक लाख वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को खोला जाएगा। यह कार्य राज्य सरकार के निर्देश पर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले झील में बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है।
Latest ALSO New Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
3000 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जाएंगे
इस कार्रवाई के बाद झील के सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें झील के चारों ओर उद्यान बनाना, पानी को शुद्ध करने की व्यवस्था करना और झील की सुंदरता बढ़ाने के लिए अन्य कार्य शामिल होंगे। यह कार्य पूरा होने के बाद चंदोला झील पहले से अधिक सुंदर और स्वच्छ दिखाई देगी। यह शहरवासियों के लिए भी एक आकर्षक स्थान बन जाएगी। सरकार यह आश्वासन दे रही है कि प्रभावित लोगों को उचित पुनर्वास मिलेगा। इस ध्वस्तीकरण कार्य से शहर का पर्यावरण और नागरिकों का जीवन बेहतर होगा।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV