Met Gala 2025: इस बार ‘मेट गाला’ में छाएंगे बॉलीवुड सितारे, शाहरुख-प्रियंका मचाएंगे धमाल, देखें लिस्ट
Met Gala 2025: हर साल की तरह इस बार भी Met Gala एक खास थीम का आयोजन होने जा रहा है. इस बार भी ये शो एक खास थीम पर आधारित होगा। इसमें दुनिया भर के फैशन आइकॉन इस थीम के अनुसार खुद को स्टाइल करेंगे। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में होने वाला ये इवेंट एक फैशन एक्स्ट्रावगांजा से कम नहीं होगा।
Met Gala 2025: दुनिया का सबसे मशहूर फैशन इवेंट है, जो एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यह इवेंट भारत के लोगों के लिए खास होगा क्योंकि कई बॉलीवुड सितारे पहली बार इसमें शामिल होंगे। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे बड़े सितारे मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा बिखेरेंगे। यह इवेंट ग्लैमर और स्टाइल से भरपूर होगा।
हर साल की तरह इस बार भी Met Gala एक खास थीम का आयोजन होने जा रहा है. इस बार भी ये शो एक खास थीम पर आधारित होगा। इसमें दुनिया भर के फैशन आइकॉन इस थीम के अनुसार खुद को स्टाइल करेंगे। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में होने वाला ये इवेंट एक फैशन एक्स्ट्रावगांजा से कम नहीं होगा। आइए जानते हैं इस बार मेट गाला कब और कहां आयोजित होगा, क्या है इसकी थीम और किन बॉलीवुड सितारों की होगी एंट्री…
मेट गाला क्या है?
आपको बता दें कि Met Gala या कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला, एक सालाना फैशन इवेंट है. यह हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाता है। इसका आयोजन Vogue मैगजीन द्वारा किया जाता है और इसकी प्रमुख आयोजक अन्ना विंटोर हैं। वो 1995 से इस शो की मेजबानी कर रही हैं। इस इवेंट का मकसद म्यूजियम के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड्स जुटाना होता है।
मेट गाला 2025 की थीम क्या है?
हर साल की तरह इस बार भी Met Gala की एक यूनिक थीम रखी गई है। Met Gala 2025 की थीम होगी –”स्लीपिंग ब्यूटीज: रीवाकिंग फैशन”, जबकि ड्रेस कोड होगा – “द गार्डन ऑफ टाइम”।
इस थीम के तहत सेलेब्स को अपने लुक में फैशन और कल्पनाशक्ति का संगम दिखाना होगा – जिसमें फूल, समय और क्लासिक एलिगेंस का तड़का देखने को मिलेगा।
मेट गाला 2025 कब और कहां होगा?
Met Gala 2025 का आयोजन 5 मई 2025 को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में किया जाएगा।
भारतीय समयानुसार यह इवेंट 6 मई की सुबह करीब 3 बजे शुरू होगा।
यह इवेंट हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होता है और यह परंपरा इस बार भी जारी रहेगी।
मेट गाला 2025 में कौन-कौन होंगे बॉलीवुड सेलेब्स?
इस साल मेट गाला के रेड कार्पेट पर कई भारतीय सितारे भी अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करते नजर आएंगे:
- प्रियंका चोपड़ा – यह मेट गाला में उनका पांचवां अपीयरेंस होगा। फैशन आइकन बन चुकीं प्रियंका इस बार भी ग्लोबल स्टेटमेंट देने को तैयार हैं।
- शाहरुख खान – पहली बार मेट गाला में नजर आएंगे। वह मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के आउटफिट में रेड कार्पेट पर कदम रखेंगे।
- कियारा आडवाणी – प्रेग्नेंसी के दौरान वह पहली बार Met Gala में शामिल होंगी।
- दिलजीत दोसांझ – अपने यूनिक स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले दिलजीत भी इस ग्लैमर नाइट का हिस्सा होंगे।
- ईशा अंबानी – हमेशा की तरह इस बार भी अपने रॉयल लुक से सभी का ध्यान खींचेंगी।
क्यों होता है मेट गाला इतना खास?
Met Gala केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि यह एक कल्चरल और क्रिएटिव इवेंट होता है। इस इवेंट में हर साल सेलेब्स नए और एक्सपेरिमेंटल लुक्स में नजर आते हैं। इस शो में जो भी सेलिब्रेटी आउटफिट आउटफिट पहनते हैं उसमें कोई न कोई कहानी छिपी होती है और यह इवेंट ग्लोबल मीडिया का फोकस बनता है।
Follow Us: हिंदी समाचार, Breaking Hindi News Live में सबसे पहले पढ़ें News watch indiaपर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट न्यूज वॉच इंडिया न्यूज़ लाइवपर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और Latest soprt Hindi News, से जुड़ी तमाम ख़बरें हमारा App डाउनलोड करें। YOUTUBE National। WhatsApp Channels। FACEBOOK । INSTAGRAM। WhatsApp Channel। Twitter।NEWSWATCHINDIA 24×7 Live TV