उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उत्तराखंड मुख्यमंत्रीः धामी दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ पहुंचे, जनसंवाद कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

धामी ने पिथौरागढ के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होने कई विकास योजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के महिला समूह एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात की। उन्होने बातचीत में महिला के सामने आने वाली समस्याओं को पूछा।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ पहुंचे। वहां उन्होने जनसंवाद कार्यक्रम में आम नागरिकों की समस्याएं  सुनी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं की यथाशीघ्र समाधान के निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरे। वहीं उनके जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद धामी ने दूसरे कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह भी पढेंःअभिनेत्री जया प्रदा व भाजपा नेत्री बोलीं-आजम खान को उनके करनी की मिली सजा

धामी ने पिथौरागढ के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होने कई विकास योजनाओ का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के महिला समूह एवं महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात की। उन्होने बातचीत में महिला के सामने आने वाली समस्याओं को पूछा।   

पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। धामी का कार्यक्रम सोरगढ भी है। वे वहां जाकर स्थानीय लोगसे से मिलेंगे। धामी रविवार को एनसीसी कैडेट एवं आम प्रतियोगी स्कूल के बच्चों से मिलेंगे। इसके अलावा वे पिथौरागढ के विकास भवन के जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button