ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Aero India 2023 : बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर देख लोग हुए चकित ,पीएम मोदी ने कहा यही है नए भारत की पहचान

पीएम मोदी आज फुले नहीं समाए .जब आकाश में एयर शो का आगाज हुआ तो सभी की आँखे चौंधिया गई। भारत की इस तस्वीर को देख सब सकते में आ गए। बुलंद भारत की बुलंद यह तस्वीर बहुत कुछ बताती है। पीएम मोदी उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कई बाते कही है। उन्होंने कहा कि इस रोमांचक पलों का गवाह बन रहे सभी साथियों का अभिनंदन करता हूं। बेंगलुरु का आसमान आज नए भारत के सामर्थ्य का साक्षी बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान आज इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई, नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू भी रहा है, और उन्हें पार भी कर रहा है।     

पीएम मोदी ने कहा एयर इंडिया  का ये आयोजन, भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया के करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है। देश-विदेश के 700 से अधिक प्रदर्शनी इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय एमएसएमई  भी हैं, स्वदेशी स्टार्टअप भी हैं, और दुनिया की जानी-मानी कंपनियां भी हैं। 

मोदी ने कहा कि  इससे एयरो स्पेसऔर डिफेंस सेक्टर में नए अवसर पैदा होंगे। इससे कर्नाटका के युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। मैं कर्नाटका के युवाओं से भी आवाहन करता हूँ, टेक्नोलॉजी की फ़ील्ड में आपको जो महारथ हासिल है, उसे रक्षा क्षेत्र में देश की ताकत बनाइये। आप इन अवसरों से ज्यादा से ज्यादा जुड़ेंगे, तो डिफेंस में नए इनोवेशन्स का रास्ता खुलेगा।

Read : Latest News, Hindi News । News Watch India

पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई देश, नई सोच, नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है, तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के हिसाब से ढलने लगती हैं। एयरो इंडिया  का ये आयोजन, आज नए भारत की नई अप्रोच को भी Reflect करता है। एक समय था, जब इसे केवल एक शो  या एक प्रकार से सेल ऑफ़ इंडिया  की एक विंडो भर माना जाता था। बीते वर्षों में देश ने इस परसेप्शन  को भी बदला है। आज यह शो केवल एक शो  नहीं है, ये इंडिया की स्ट्रेन्थ भी है।

यह भी पढ़े : Former Cricketer Kapil Dev: कपिल देव बाले- युवाओं के लिए हर गांव-शहर में होनी चाहिए लाइब्रेरी

 पीएम ने कहा कि हमारे यहाँ कहा जाता है- “प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्”। अर्थात्, प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आज भारत की संभावनाओं का, भारत के सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएँ दे रही हैं। आज आकाश में गर्जना करते तेजस फाइटर प्लेन्स ‘मेक इन इंडिया’ के सामर्थ्य का प्रमाण हैं। आज हिन्द महासागर में मुस्तैद एयरक्राफ़्ट कैरियर आईएनएस  विक्रांत ‘मेक इन इंडिया’ के विस्तार का प्रमाण है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button