उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Tajmahal में अमेरिकी पर्यटक को साथी महिला को गोद में लेकर चढ़नी और उतरनी पड़ी 22 सीढ़ियां !

आगरा। यहां ताजमहल (Tajmahal) घूमने आए अमेरिकी पर्यटक को अपनी रिश्तेदार महिला को गोद में लेकर 22 सीढ़ियां चढ़नी और उतरनी पड़ी। विदेशी पर्यटक का कहना है कि दुनिया के टॉप मान्यूमेंट (स्मारक) में से एक ताजमहल में व्हीलचेयर रैंप नहीं होना अजीब लगा।


अमेरिकी पर्यटक को अपनी रिश्तेदार महिला को गोद में लेकर 22 सीढ़ियां चढ़ने और उतरने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर देश विदेश के पर्यटक तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। रैंप के मामले में अब आम दर्शक भी इसकी आवश्यकता बता रहे हैं।

यह भी पढेंः Controversial Statement-‘रामचरितमानस’ को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताने पर फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री


बता दें कि छह जनवरी,2023 को न्यूयार्क अमेरिका में रहने वाले डाटा कंपनी में इंजीनियर एडम वॉकर ने टवीट किया था। वॉकर ने पूछा था कि दुनिया के टॉप मान्यूमेंट में से एक ताजमहल पर व्हीलचेयर रैंप क्यों नहीं है। ताजमहल मुख्य मकबरे पर जाने के लिए सीढ़ियां हैं। लेकिन दिव्यांग पर्यटकों के लिए न तो रैंप की कोई व्यवस्था है और न ही व्हीलचेयर न होना देखकर काफी दुख हुआ।

ताजमहल में मुख्य मकबरों की सीढियों पर गोद में भरकर अपनी रिश्तेदार को लेता विदेशी पर्यटक


इंजीनियर एडम वॉकर की पत्नी भारतीय मूल की हैं। उनकी पत्नी केरल की रहने वाली हैं। एडम अपने साले और सहलज के साथ ताजमहल घूमने आए थे। उनकी सहलज दिव्यांग हैं। ताजमहल मुख्य मकबरे पर जाने के लिए सीढ़ियां पर जाने के दौरान उन्हें अपनी सलहज को गोद में उठाकर सीढ़ियां चढ़ना व उतरना पड़ा था।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button