AMRUT 2.0 Uttar Pradesh: 17 projects approved for water and sewerage development.
AMRUT 2.0 Uttar Pradesh: लखनऊ में मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में अमृत 2.0 के अंतर्गत 18वीं स्टेट हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी (एसएचपीएससी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आधारभूत नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना था।
इस दौरान कुल 17 परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को अनुमोदन प्रदान किया गया। इनमें 4 पेयजल, 10 सीवरेज तथा 3 अमृत सरोवर परियोजनाएं शामिल हैं।
Also Read: बड़ौत में दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला बाजार, व्यापारी की मौत के बाद तनाव, पुलिस जांच तेज
पेयजल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
बैठक में वाराणसी नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों से जुड़ी 4 प्रमुख पेयजल परियोजनाओं (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) को मंजूरी दी गई। इनमें सिस वरुणा जलापूर्ति योजना (फेज-1, लहरतारा जोन), सिस वरुणा जलापूर्ति योजना (फेज-1, पार्ट-बी, चितपुर जोन), जिला 2बी एवं 2सी की ओल्ड ट्रांस वरुणा जोन जलापूर्ति योजना तथा ओल्ड सिस वरुणा क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था के विस्तार एवं संवर्धन की योजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद लगभग 1.75 लाख घरों को सुरक्षित और नियमित पेयजल कनेक्शन उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्रीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीवरेज प्रणाली होगी और मजबूत
सीवरेज क्षेत्र में कुल 10 परियोजनाओं (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) को मंजूरी दी गई है। इनमें वाराणसी नगर निगम के लहरतारा, दीनापुर, चितईपुर जोन की सीवरेज योजनाएं शामिल हैं।
इसके अलावा जोन 2बी एवं 2सी में ट्रांस वरुणा सीवरेज योजना, डिस्ट्रिक्ट-1 (ओल्ड सिस वरुणा), डिस्ट्रिक्ट-2ए तथा विस्तारित क्षेत्र लमही जोन में ट्रांस वरुणा सीवरेज योजना (फेज-1, पार्ट-बी) को भी स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं के लागू होने से लगभग 3 लाख घरों को सीवरेज कनेक्शन का लाभ मिलेगा, जिससे शहरी स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।
Also Read: IPS अजय पाल शर्मा को धमकी देकर भागा TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, STF की बड़ी कामयाबी
गोरखपुर, आगरा और मथुरा में महत्वपूर्ण परियोजनाएं स्वीकृत
बैठक में केवल वाराणसी ही नहीं बल्कि अन्य जिलों की भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) को मंजूरी दी गई। गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के चैनलाइजेशन कार्य (फेज-2) को स्वीकृति दी गई है, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा। आगरा जनपद के धांधुपुरा क्षेत्र में 100 एमएलडी क्षमता के एसबीआर तकनीक आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के निर्माण को मंजूरी मिली है।
मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) में स्थित 8.0 एमएलडी यूएएसबी आधारित एसटीपी के एसबीआर तकनीक में तकनीकी उन्नयन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे सीवेज ट्रीटमेंट प्रणाली अधिक प्रभावी होगी।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
तीन अमृत सरोवर परियोजनाओं को भी मंजूरी
बैठक में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) को बढ़ावा देने के लिए तीन अमृत सरोवर परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई। इनमें बुलंदशहर के प्राचीन नागेश्वर मंदिर के निकट स्थित तालाब का विकास, सुलतानपुर जनपद की लम्बुआ नगर पंचायत के तुलसी नगर स्थित मलिन बस्ती के तालाब का विकास तथा बाराबंकी जिले के सैदुआ तालाब का पुनर्विकास कार्य शामिल है। इन परियोजनाओं से स्थानीय जल स्रोतों का संरक्षण होगा और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिलेगी।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
मुख्य सचिव के निर्देश
मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने कहा कि अमृत 2.0 के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाएं (AMRUT 2.0 Uttar Pradesh) शहरी क्षेत्रों में पेयजल, सीवरेज एवं जल संरक्षण की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाएंगी।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी लाभ मिल सके।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक जल निगम (शहरी) रवीन्द्र कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

