Apply tilak on the forehead, these pictures of Shinzo Abe with PM Modi are going viral
नई दिल्ली: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण के दौरान हमलावर ने गोली मार दी। उनकी हालत नाजूक बनी हुई है। ये हादसा पश्चिमी जापान के नारा शहर में हुई। भारत के साथ शिंजो आबे के रिश्ते बेहद मजबूत थे। पीएम नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे के दोस्ती में गर्मजोशी हमेशा से दिखती आई है। शिंजो आबे प्रधानमंत्री मोदी के न्योतें पर अपनी पत्नी के साथ भारत आए थे। पीएम मोदी ने उनको अपने संसदीय क्षेत्र बनारस का दौरा भी कराया था।
पीएम मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती उस समय से है , जब पीएम मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। शिंजो आबे जब भारत दौरे पर आए थे तो पीएम मोदी उन्हें संसदीय क्षेत्र बनारस का भ्रमण भी कराया था। दोनों नेताओं ने बनारस में गंगा आरती में भी भाग लिया था। दोनों नेताओं ने चंदन का तिलक लगाया था, जिसका फोटों अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

